173 रन… 28 बाउंड्री! MI के बल्लेबाज का ऐसा तूफान, टूटते-टूटते बचा गेल का रिकॉर्ड
यूनिवर्सल बॉस कहे जाने वाले पूर्व वेस्टइंडीज बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हुए 175* रन की पारी खेली थी। वो रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा।

Naman Dhir wreaked havoc on the field: अगर वो बल्लेबाज 2 रन और बना लेता तो यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी हो जाती और 3 रन बनाते ही ये रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाता। करीब 13 साल पहले आईपीएल में क्रिस गेल ने 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी, वो रिकॉर्ड आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज द्वारा टूटते-टूटते बच गया। मुंबई के इस खिलाड़ी ने मैदान में रनों की सुनामी लाते हुए 173 रनों की खौफनाक पारी खेली।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर की मैदान में आई सुनामी
हम यहां पर पंजाब में चल रही शेर-ए-पंजाब टी20 लीग की बात कर रहे हैं, जहां अमृतसर सूरमाज स्टार बल्लेबाज और कप्तान नमन धीर ने मैदान में गर्दा उड़ाते हुए 16 चौके और 12 छक्कों की मदद से सिर्फ 64 गेंद में 173 रनों की हाहाकारी पारी खेल डाली।
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेली 64 गेंद में 173 रन की पारी
पंजाब में इन दिनों स्टार खिलाड़ियों की धूम मची हुई है, जहां अभिषेक शर्मा से लेकर शुभमन गिल जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं, लेकिन इनके ही बीच मुंबई इंडियंस से खेलने वाले नमन धीर ने अपनी पारी से हैरान कर दिया। मंगलवार को अमृतसर सूरमाज और मोहाली किंग्स के बीच खेले गए मैच में ऐसी पारी खेल डाली कि हर कोई स्तब्ध रह गया।
क्रिस गेल का 175 रन का स्कोर टूटते-टूटते बचा
नमन धीर ने मैदान के चारों और शॉर्ट्स पर शॉर्ट्स खेलते हुए गेंदबाजी की जमकर क्लास लगाई और केवल 64 गेंद का सामना करते हुए 173 रन बना डाले। हालांकि वो क्रिस गेल के 175 रन के विश्व रिकॉर्ड से तो चूक गए, लेकिन उन्होंने आरोन फिंच के 172 रन की पारी को पीछे छोड़ दिया। जो उन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली थी।
यह भी पढ़े-27 के हुए टीम इंडिया के प्रिंस शुभमन गिल! जिस उम्र में खिलाड़ी सपना देखते हैं, गिल ने रच दिया इतिहास
नमन धीर ने 12 छक्के और 16 चौके उड़ाए, टीम ने बनाए 279 रन
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के इस मुकाबले में अमृतसर सूरमाज की टीम ने पहले खेलते हुए पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। उन्होंने 20 ओवर में नमन धीर की इस कातिलाना बल्लेबाजी की मदद से 4 विकेट पर 279 रन बनाए। हालांकि नमन के अलावा इस टीम का कोई बल्लेबाज खास नहीं कर सका। उनके बाद सबसे ज्यादा रन जशनप्रीत सिंह के बल्ले से निकले और वो 25 गेंद में 41 रन बनाने में कामयाब रहे।




