CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

27 के हुए टीम इंडिया के प्रिंस शुभमन गिल! जिस उम्र में खिलाड़ी सपना देखते हैं, गिल ने रच दिया इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और मौजूदा कप्तान शुभमन गिल ने अपने जीवन के 27 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने इस छोटे से करियर में कईं खास मुकाम हासिल किए हैं।

Shubman Gill's 27th Birthday and Special Records
Shubman Gill's 27th Birthday and Special Records

Shubman Gill's 27th Birthday and Special Records: भारतीय क्रिकेट के उस सितारे का आज जन्मदिन है, जिसने बेहद कम उम्र में अपने बल्ले से बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स की कहानी लिखनी शुरू कर दी। कभी टीम इंडिया के भविष्य का चेहरा कहे जाने वाले शुभमन गिल अब भारतीय क्रिकेट की मौजूदा तस्वीर का अहम हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने जीवन के 27 बरस पूरे कर लिए हैं।

प्रिंस शुभमन गिल को जन्मदिन मुबारक!

उनकी तकनीक, निरंतरता और बड़े मंच पर प्रदर्शन ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। क्रिकेट में कदम रखने के बाद गिल ने जिस तेजी से अपनी जगह मजबूत की, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर नजर डालते हैं उस सफर पर, जिसने एक युवा प्रतिभा को भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित सितारों में शामिल कर दिया।

शुभमन गिल 27 साल के हुए, 8 सितंबर 1999 को हुआ था जन्म

टीम इंडिया में प्रिंस के नाम से पहचान बना चुके शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनका जुनून इतना गहरा था कि पिता ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें कम उम्र में ही क्रिकेट की ट्रेनिंग दिलानी शुरू कर दी। गिल ने घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी बल्लेबाजी की चमक दिखाई और जल्द ही भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा चेहरों में शामिल हो गए।

2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप की कामयाबी से मिली टीम इंडिया में एन्ट्री

2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें खास पहचान दिलाई, जहां उन्होंने भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। इसके बाद आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम इंडिया के दरवाजे उनके लिए खोल दिए।

2020 में ऑस्ट्रेलिया में किया इंटरनेशनल डेब्यू

इसके बाद उनके हुनर को देखते हुए 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट से इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने अपने टैलेंट और तकनीक के साथ ही खुद में विश्वास की झलक दिखाते हुए जल्द ही जगह पक्की कर ली। इसके बाद उन्होंने वनडे और टी20 क्रिकेट में भी कदम रखा और बड़े मुकाबलों में अपनी बल्लेबाजी से खुद को साबित किया। धीरे-धीरे गिल सिर्फ भारतीय क्रिकेट का भविष्य नहीं, बल्कि टीम की अगली पीढ़ी के नेतृत्वकर्ता के तौर पर भी उभरने लगे।

यह भी पढ़े- पाकिस्तान क्रिकेट में रात 3 बजे क्या हुआ था? PCB पर कोच का हैरान करने वाला खुलासा

2025 में बने टीम इंडिया के परमानेंट टेस्ट और वनडे कप्तान

2024 में उन्हें भारत की टी20 टीम की कप्तानी का मौका मिला, जबकि 2025 में रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद टेस्ट कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के साथ उनके करियर ने एक नया मोड़ लिया। इस तरह एक छोटे शहर से निकला यह प्रतिभाशाली बल्लेबाज आज भारतीय क्रिकेट की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल हो चुका है। साथ ही वो 2025 में ही वनडे के भी परमानेंट कप्तान बन गए और वो अगले साल भारतीय क्रिकेट टीम की वनडे वर्ल्ड कप में अगुवाई करने जा रहे हैं।

जन्मदिन के मौके पर जानते हैं शुभमन गिल के करियर के 5 खास रिकॉर्ड्स

  1. शुभमन गिल के 5 बड़े रिकॉर्ड

#1. सबसे कम उम्र में वनडे दोहरा शतक

शुभमन गिल ने महज 23 साल 132 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचा। वह वनडे में सबसे कम उम्र में 200 रन का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज बने।

 #2. वनडे में सबसे तेज 2,000 रन

गिल ने सिर्फ 38 पारियों में 2,000 वनडे रन पूरे किए। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाजों में अपनी जगह बना ली।

#3. 2,500 और 3,000 रन भी सबसे तेज

गिल ने 50 वनडे पारियों में 2,500 रन पूरे किए, जबकि भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 3,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

#4. टेस्ट में अनोखा डबल कारनामा

गिल ने एक ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक और 150+ रन की पारियां खेली हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।

#5. इंग्लैंड में कप्तान के तौर पर ऐतिहासिक 269 रन

इंग्लैंड की धरती पर गिल ने 269 रन की शानदार पारी खेली। यह इंग्लैंड के खिलाफ किसी भारतीय कप्तान का टेस्ट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है, उन्होंने विराट कोहली के 254 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में