CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट में रात 3 बजे क्या हुआ था? PCB पर कोच का हैरान करने वाला खुलासा

इंग्लैंड के दौरे पर पाकिस्तान को मिली लगातार 2 टेस्ट मैच हारने के बाद जो बदलाव देखने को मिल रहे हैं, वो हैरान करने वाले हैं, लेकिन इसी बीच टीम के कोच ने एक सनसनीखेज खुलासा किया।

Turmoil in Pakistan Cricket
Turmoil in Pakistan Cricket

Turmoil in Pakistan Cricket: वनडे वर्ल्ड कप 1992 की चैंपियनपाकिस्तान क्रिकेट गलियारों में इन दिनों हाहाकार की स्थिति दिखाई दे रही है। इंग्लैंड के दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले 2 टेस्ट में लगातार हार के बाद रातों-रात टीम के 7 खिलाड़ियों की छुट्टी कर देना और टीम के कोच को भी पद से हटाने की घटना से क्रिकेट जगत हैरान है।

पाकिस्तान क्रिकेट में इस वक्त सिर्फ हार का संकट नहीं है, बल्कि पूरी टेस्ट टीम को बदलने की कवायद चल रही है। इंग्लैंड दौरे के बीच एक साथ 7 खिलाड़ियों को बाहर करना और दो कोचों की छुट्टी होना अपने आप में बड़ा फैसला है। लेकिन इस पूरी कहानी में सबसे ज्यादा चर्चा उस वक्त की हो रही है, जब नए गेंदबाजी कोच एश्ली नॉफके को सुबह 3 बजे एक मैसेज मिला।

सुबह 3 बजे आया वो मैसेज

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एश्ली नॉफके ने बताया कि उन्हें मैनेजमेंट की तरफ से रात के करीब 3 बजे मैसेज मिला कि उन्हें इंग्लैंड भेजा जा रहा है। इसके बाद उन्होंने तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाल ली। नॉफके ने साफ कहा कि उन्हें टीम में होने वाले फैसलों की ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि वह निर्णय लेने वाली टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, पाकिस्तान में कोचिंग के अपने अनुभव को लेकर उन्होंने एक दिलचस्प बात कहीयहां हर समय कुछ न कुछ पक रहा होता है।

यह भी पढ़े- अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में इन 4 भारतीयों का होगा असली टेस्ट, जानिए क्यों हैं खास?

7 खिलाड़ियों की छुट्टी, 7 युवा चेहरे अंदर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच पाकिस्तान ने बड़ा फैसला लेते हुए सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक समेत 7 खिलाड़ियों को वापस पाकिस्तान भेज दिया। उनकी जगह 7 युवा खिलाड़ियों को इंग्लैंड बुलाया गया है। खास बात यह है कि इनमें से 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू तक नहीं किया है। ऐसे में यह बदलाव सिर्फ मौजूदा सीरीज के लिए नहीं, बल्कि पाकिस्तान की नई टेस्ट टीम तैयार करने की बड़ी योजना का संकेत माना जा रहा है।

नॉफके ने बदलाव पर क्या कहा?

नॉफके के मुताबिक हर टीम को एक दौर से गुजरना पड़ता है, जब उम्रदराज खिलाड़ियों को हटना होता है और युवा खिलाड़ियों को जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों के हाथ में चयन या बदलाव नहीं होता, इसलिए उन्हें सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए।

9 सितंबर को होगा आखिरी टेस्ट

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा। पाकिस्तान पहले ही सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुका है। अब असली सवाल यह है कि क्या ये सात बदलाव पाकिस्तान क्रिकेट के नए युग की शुरुआत हैं, या इंग्लैंड में मिली लगातार हार के बाद लिया गया अचानक फैसला? जवाब तीसरे टेस्ट के बाद तस्वीर और साफ कर सकता है।

टैग:Pakistan

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में