CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

2026 में T20I क्रिकेट की सुनामी, टीम इंडिया खेलेगी पूरे 43 मुकाबले, सामने आई पूरी लिस्ट

Meta: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2026 का साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के लिहाज से सबसे बड़ा साल होने वाला है, जहां अगस्त की शुरुआत तक टीम इंडिया ने 24 मैच खेले हैं और अभी भी उन्हें 19 मैच और खेलने हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Indian Cricket team
Indian Cricket team

T20I MATCHES OF INDIA IN 2026: टी20 क्रिकेट के इस दौर में टीम इंडिया के सामने 2026 में ऐसा कैलेंडर है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। एक साल में 43 T20 इंटरनेशनल मैच! यानी लगभग हर महीने टीम इंडिया मैदान पर टी20 क्रिकेट खेलती नजर आ रही है और इस साल के बाकी समय में भी खूब मैच खेलेगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से शुरू हुआ ये सफर टी20 वर्ल्ड कप, अफगानिस्तान,  आयरलैंड, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे तक पहुंचता है। इसके बाद एशियन गेम्स के कुछ मैचों के साथ ही कारवां वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ भी टी20 मुकाबले तक बढ़ने वाला है औरर इन सभी मैचों को मिलाकर टीम इंडिया के लिए 2026 का साल एक साल में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाला बन जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज से हुई 2026 की शुरुआत

टीम इंडिया के 2026 के T20I अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू सीरीज से हुई। यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण थी। जहां भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए सीरीज को अपने नाम किया।

फिर वर्ल्ड कप में पहुंचा कारवां, जहां बने चैंपियन

इसके बाद भारत के सामने सबसे बड़ा मंच आया—T20 वर्ल्ड कप। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने कुल 9 T20I मुकाबले खेले। जहां टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़े- IND vs SL Test: सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, 3 चुनौतियां करेंगी परेशान!

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भी लगातार मुकाबले

वर्ल्ड कप के बाद खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हो गए और लीग के खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने यूके की उड़ान भरी जहां भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच खेले, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 5 T20I मुकाबले खेले हैं। ये दौरा काफी निराश करने वाला रहा और भारतीय टीम को दोनों ही सीरीज में मात खाली पड़ी।

आयरलैंड-इंग्लैंड हारने के बाद जिम्बाब्वे में शानदार जीत

भारतीय टीम को यूके दौरे पर शिकस्त मिली, लेकिन इसकी निराशा उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर खत्म कर दी और वहां मेजबान टीम के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया। और शानदार जीत दर्ज कर घर लौटे।

अब अफगानिस्तान से होम सीरीज से एशियन गेम्स

अफगानिस्तान सीरीज को लेकर एक जरूरी बात है। मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन T20I मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं।

अफगानिस्तान सीरीज खास इसलिए भी होगी क्योंकि यह एशियन गेम्स से ठीक पहले रखी गई है और भारतीय टीम के लिए टी20 खिलाड़ियों को परखने का अहम मौका बन सकती है।वटीम इंडिया के 2026 के T20 कार्यक्रम में एशियन गेम्स भी शामिल हैं। यहां भारत को 3 T20 मुकाबले खेलने हैं।

साल के अंत में भी नहीं मिलेगी राहत

साल के आगे के हिस्से में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 T20I, न्यूजीलैंड के खिलाफ फिर 5 T20I और श्रीलंका के खिलाफ 3 T20I खेलने हैं। यानी साल के आखिरी हिस्से में भी भारतीय खिलाड़ियों के सामने टी20 क्रिकेट का लगातार दबाव बना रहेगा। इसके साथ ही टीम इंडिया के इस पूरे साल में 43 टी20 इंटरनेशनल मैच हो जाएंगे और ये साल टी20 के लिहाज से ऐतिहासिक बन जाएगा। 

टैग:India
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में