CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

3 सबसे बड़े टारगेट जो IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सफलतापूर्वक चेज हुए हैं

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ा टारगेट जो चेज हुआ है, वो 204 रन का है। इसे पंजाब किंग्स ने चेज किया है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
shreyas iyer and hardik pandya
shreyas iyer and hardik pandya

Highest Target Chased Against MI in IPL: आईपीएल की दुनिया में मुंबई इंडियंस को एक ऐसी टीम माना जाता है जो छोटा स्कोर भी डिफेंड करना बखूबी जानती है। वानखेड़े का मैदान हो या दुनिया का कोई भी कोना, मुंबई के गेंदबाजों के सामने बड़ा लक्ष्य हासिल करना हमेशा से टेढ़ी खीर रहा है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और इतिहास में कुछ ऐसे मौके भी आए हैं जब विपक्षी बल्लेबाजों ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया।

कई ऐसी टीमें रही हैं जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ आसानी से बड़े टारगेट को चेज करने में कामयाब रही हैं। इनमें पंजाब किंग्स का नाम सबसे ऊपर है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ा टारगेट सफलतापूर्वक चेज करने का रिकॉर्ड इसी टीम के नाम दर्ज है। इस आर्टिकल में हम उन 3 सबसे बड़े टारगेट का टारगेट का जिक्र करेंगे, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेज हुए हैं। 

3 सबसे बड़े टारगेट जो IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेज हुए हैं

1. 204 रन - पंजाब किंग्स (अहमदाबाद, 2025) 

आईपीएल के 18वें सीजन में पंजाब किंग्स की टीम गजब की फॉर्म में नज़र आई थी। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, अंतिम पड़ाव पर पंजाब को RCB के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और उसका ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया था। टूर्नामेंट के दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हुई थी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में MI ने पंजाब के सामने जीत के लिए 204 रनों का विशालकाय टारगेट रखा था, जिसे अय्यर एंड कंपनी ने 6 गेंदें बाकी रहते 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस का छठी बार ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया था। 

यह भी पढ़ें: 3 टीमें जिन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार धूल चटाई है

2. 196 रन - पंजाब किंग्स (वानखेड़े, 2026)

आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस को चौथी हार पंजाब किंग्स के हाथों अपने घर पर मिली। वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले खेलकर क्विंटन डी कॉक (112*) की शतकीय पारी की मदद से 195/6 का स्कोर खड़ा किया था। जवाबी पारी में पंजाब के बल्लेबाजों की तरफ से दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रभसिमरन सिंह (80*) और श्रेयस अय्यर (66) की पारियों की मदद से PBKS ने 196 रनों के लक्ष्य को 16.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। 

3. 196 रन - राजस्थान रॉयल्स (अबू धाबी, 2020)

आईपीएल 2020 में सीजन का 45वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ था। इस मुकाबले में MI ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद निर्धारित 20 ओवरों में 195/5 का स्कोर बनाया था, जिसमें सबसे बड़ा योगदान हार्दिक पांड्या रहा था। उन्होंने 21 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए थे। जवाबी पारी में राजस्थान की टीम ने बेन स्टोक्स (107*) के शतक की मदद से टारगेट को महज 2 विकेट खोकर 10 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया था। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में