CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

3 भारतीय बल्लेबाज, जो टेस्ट में बना चुके हैं 10 हजार रन, लिस्ट में नहीं है विराट कोहली का नाम

भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक से एक महान बल्लेबाज रहे हैं। टेस्ट में अभूतपूर्व बल्लेबाजों की सूची में सिर्फ 3 ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रनों का मील का पत्थर हासिल किया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Batsmen who scored 10,000 runs for India in Tests
Batsmen who scored 10,000 runs for India in Tests

Batsmen who scored 10,000 runs for India in Tests: इंटरनेशनल क्रिकेट में रेड बॉल फॉर्मेट यानी टेस्ट क्रिकेट खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ा सपना होता है। यहां नेशनल टीम की कैप पहनना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि और इसी बीच टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन का आंकड़ा छूना किसी भी बल्लेबाज के लिए ऐतिहासिक माइल स्टोन माना जाएगा। 

भारतीय क्रिकेटकभी वर्ल्ड चैंपियन, अब क्वालीफायर खेलने को मजबूर! वनडे वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका में एक से एक दिग्गज बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने सालों तक अपनी प्रभावशाली बल्लेबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में खुद को स्थापित किया है। इनमें से भारत के क्रिकेट इतिहास में भी सिर्फ तीन बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने 10 हजार टेस्ट रन के खास क्लब में अपनी जगह बनाई है। इन 3 बल्लेबाजों में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि रिकॉर्ड के शहंशाह और रन मशीन विराट कोहली शामिल नहीं हैं, तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 10 हजार रन बनाने वाले 3 बल्लेबाजों के बारे में

#3. सुनील गावस्कर

लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज रहे हैं। इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने दौर में अलग ही स्तर को छुआ है। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सुनील गावस्कर वो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सबसे पहले 10 हजार रनों के ऐतिहासिक मुकाम को हासिल किया है। दाएं हाथ के इस भारतीय बल्लेबाज ने 1971 से 1987 तक कुल 125 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 51.12 की कमाल की औसत से 10122 रन बनाएं। गावस्कर ने अपने टेस्ट करियर में 34 शतक और 45 अर्धशतक जड़े।

यह भी पढ़े- 

#2. राहुल द्रविड़

द वॉल राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद और तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने की उनकी क्षमता ने उन्हें दुनिया के महान टेस्ट बल्लेबाजों की कतार में खड़ा किया। टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले राहुल द्रविड़ भारत के तीसरे बल्लेबाज बने। दाएं हाथ के इस दिग्गज ने 1996 से 2012 तक कुल 164 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 52.31 की बेहतरीन औसत से 13,288 रन बनाए। द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 36 शतक और 63 अर्धशतक जड़े। खास बात यह है कि द्रविड़ ने अपने करियर में कई बार भारत को मुश्किल परिस्थितियों से निकालते हुए अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया।

#1. सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में शुमार हैं। भारतीय क्रिकेट के इस दिग्गज ने अपने लंबे करियर में बल्लेबाजी के लगभग हर बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया। टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन के आंकड़े को पार करने वाले सचिन भारत के दूसरे बल्लेबाज रहे। दाएं हाथ के इस महान बल्लेबाज ने 1989 से 2013 तक कुल 200 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 53.78 की शानदार औसत से 15,921 रन बनाए। सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक और 68 अर्धशतक दर्ज हैं। वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

टैग:India
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में