CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

कभी वर्ल्ड चैंपियन, अब क्वालीफायर खेलने को मजबूर! वनडे वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए आयरलैंड के बाद अब वेस्टइंडीज की टीम को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान की आयरलैंड पर जीत के बाद कैरेबियाई टीम भी डायरेक्ट एन्ट्री से चूकी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
West Indies Cricket Team
West Indies Cricket Team

ICC ODI World Cup 2027 Direct Qualification: जिस टीम ने कभी वनडे क्रिकेट की दुनिया पर राज किया था, जिसने दो बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी, वही टीम अब एक बार फिर वर्ल्ड कप के मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर खेलेगी। यहां बात हो रही है वेस्टइंडीज की, जिसे आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप  2027 से पहले बड़ा झटका लगा है। जहां एक बार फिर से इस टीम को सीधे एन्ट्री नहीं मिल सकी है।

अफगानिस्तान की जीत ने बदल दिया पूरा समीकरण

अफगानिस्तान की आयरलैंड पर शानदार जीत के साथ ही वेस्टइंडीज के लिए सीधे वर्ल्ड कप में पहुंचने के दरवाजे बंद हो गए हैं। दरअसल, शुक्रवार यानी 7 अगस्त को अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान की इस जीत का सीधा फायदा उसे ODI World Cup 2027 की डायरेक्ट क्वालिफिकेशन में मिला। वहीं दूसरी तरफ इस नतीजे ने वेस्टइंडीज की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया।

लगातार तीसरी बार डायरेक्ट एन्ट्री से चुकी कैरेबियाई टीम

अब वेस्टइंडीज को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट का रास्ता अपनाना होगा। वेस्टइंडीज के लिए यह स्थिति इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि टीम लगातार तीसरे वनडे वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने से चूक गई है। इससे पहले 2019 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भी वेस्टइंडीज डायरेक्ट क्वालिफिकेशन हासिल नहीं कर पाया था।

यह भी पढ़े- IPL 2027 से बाहर होंगे ऑस्ट्रेलिया के बड़े खिलाड़ी? कोच के बयान से फ्रेंचाइजियों में मचा हड़कंप

एक बार फिर से वेस्टइंडीज को क्वालिफिकेशन के दौर से गुजरना होगा

2019 में टीम ने क्वालीफायर खेलकर मुख्य टूर्नामेंट में जगह बना ली थी। लेकिन 2023 में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन को क्वालीफायर में सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा और टीम भारत में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा तक नहीं बन सकी। अब एक बार फिर टीम के सामने वही चुनौती आ खड़ी है।

क्या है वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश का समीकरण

2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अक्टूबर-नवंबर के दौरान होना है। इस टूर्नामेंट में मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के कारण सीधे जगह मिल चुकी है। इसके बाद बाकी सात डायरेक्ट क्वालिफिकेशन स्पॉट वनडे रैंकिंग के आधार पर तय होने हैं। इसके लिए 30 सितंबर 2026 की रैंकिंग को कट-ऑफ माना जाएगा। यानी इस तारीख तक जो टीमें तय मानकों के मुताबिक टॉप पोजीशन में रहेंगी, उन्हें वर्ल्ड कप में सीधे खेलने का मौका मिलेगा।

आईसीसी वनडे रैंकिंग में किस जगह है वेस्टइंडीज?

मौजूदा समय में वेस्टइंडीज ICC ODI रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। वहीं अफगानिस्तान 8वें और बांग्लादेश 9वें स्थान पर मौजूद हैं। जिम्बाब्वे 11वें नंबर पर है, लेकिन वह मेजबान होने के कारण पहले ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुका है। यही समीकरण वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ा झटका बन गया है। जिम्बाब्वे के मेजबान होने के कारण रैंकिंग में उसके ऊपर की टीमों को डायरेक्ट क्वालिफिकेशन का फायदा मिलेगा। ऐसे में वेस्टइंडीज अब 30 सितंबर की कट-ऑफ तारीख तक टॉप-9 में अपनी जगह नहीं बना सकता।

अब क्वालीफायर में करना होगा बड़ा इम्तिहान पास

वेस्टइंडीज के लिए अब वर्ल्ड कप का रास्ता खत्म नहीं हुआ है, लेकिन मंजिल मुश्किल जरूर हो गई है। टीम को क्वालीफायर मुकाबलों में उतरना होगा और वहां शानदार प्रदर्शन करके 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की करनी होगी। वेस्टइंडीज के लिए यह किसी परीक्षा से कम नहीं होगा, क्योंकि 2023 में भी टीम क्वालीफायर खेलने उतरी थी, लेकिन वहां खराब प्रदर्शन के कारण मुख्य टूर्नामेंट में जगह नहीं बना सकी थी।

 

 

टैग:West Indies
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में