CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IPL 2027 से बाहर होंगे ऑस्ट्रेलिया के बड़े खिलाड़ी? कोच के बयान से फ्रेंचाइजियों में मचा हड़कंप

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का अगले एक साल में शेड्यूल काफी व्यस्त है, इस दौरान कंगारू टीम को 20 टेस्ट मैचों के साथ ही 14 लिमिटेड ओवर्स मैच भी खेलने हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
Australian players in IPL 2027
Australian players in IPL 2027

Australian players in IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा टी20 टूर्नामेंट हैं, जहां दुनियाभर के बड़े-बड़े दिग्गज और सितारें नजर आते हैं। इस मेगा इवेंट में भारतीय क्रिकेट के स्टार्स से लेकर अनजान चेहरें तक नजर आते हैं, लेकिन इसकी खास पहचान विदेशी सितारों से है, जिसमें सबसे ज्यादा खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खेलते हुए नजर आते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के IPL 2027 में खेलने पर सस्पेंस

आईपीएल में अगर इनमें से किसी भी देश के बड़े खिलाड़ी अगर ना खेले, तो मजा किरकिरा होना तय है। अगर ऐसा हो जाए, तो आईपीएल को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट मिनटों में चकनाचूर हो सकता है, इनमें से भी अगर आपको ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी खेलते हुए ना दिखे, तो शायद आपको तो निराशा होगी ही, लेकिन आईपीएल में खेल रही 10 फ्रेंचाइजियों के तो होश उड़ जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच ने इसके संकेत दिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया कोच की बात से उड़ सकते हैं 10 फ्रेंचाइजियों के होश

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2027 का अगला सीजन अगले साल मार्च से मई के बीच खेला जाना है। हालांकि अभी टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन आईपीएल का अगला सीजन मार्च से मई के बीच ही होने की उम्मीद है। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने आईपीएल की सभी 10 टीमों की टेंशन बढ़ा दी है।

अगले एक साल में ऑस्ट्रेलिया का है काफी व्यस्त शेड्यूल

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का अगले एक साल का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहने वाला है। अगस्त 2026 से अगस्त 2027 के बीच ऑस्ट्रेलिया को करीब 20 टेस्ट और 14 लिमिटेड ओवर (वनडे और टी20) के मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में टीम के प्रमुख खिलाड़ियों के लिए आईपीएल 2027 में पूरी तरह उपलब्ध रहना मुश्किल हो सकता है।

यह भी पढ़े- जब बैन होने वाले थे यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे के एक सख्त कदम ने बदल दी पूरी कहानी

भारत से खेलनी है 5 मैचों की टेस्ट सीरीज, इंग्लैंड से भी होगा 1 टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया के इस व्यस्त कार्यक्रम में भारत का दौरा भी शामिल है। कंगारू टीम भारत में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर इंग्लैंड के खिलाफ एक स्पेशल टेस्ट मैच भी खेला जाना है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज भी इसी दौरान होगी। यानी ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख टेस्ट खिलाड़ियों के सामने आने वाला समय काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। खासकर तेज गेंदबाजों पर वर्कलोड का दबाव ज्यादा रहने की उम्मीद है। यही वजह है कि आईपीएल 2027 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर अभी से सवाल उठने लगे हैं।

व्यस्त शेड्यूल के बीच आईपीएल में बड़े खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल

सबसे बड़ा पेंच आईपीएल 2027 और संभावित वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC फाइनल के बीच का है। आईपीएल अगले साल मार्च से मई के अंत तक चल सकता है, जबकि जून में WTC फाइनल खेला जाना संभावित है। अगर ऑस्ट्रेलिया WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो उसके प्रमुख टेस्ट खिलाड़ियों को आईपीएल के दौरान अपने वर्कलोड को मैनेज करना पड़ सकता है। इसका मतलब यह है कि ऑस्ट्रेलिया के कुछ बड़े खिलाड़ी आईपीएल 2027 का पूरा सीजन मिस कर सकते हैं या फिर सिर्फ कुछ चुनिंदा मुकाबलों के लिए ही उपलब्ध रह सकते हैं। हालांकि अभी किसी खिलाड़ी के आईपीएल से बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते ऑस्ट्रेलिया कोच एन्ड्रू मैक्डोनाल्ड ने दी सलाह

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भी अपने बयान से इस संभावना को हवा दे दी है। उन्होंने कहा कि आईपीएल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के मैनेजमेंट प्लान का हिस्सा है और दुनिया की बेहतरीन टी20 लीग में खेलने से खिलाड़ियों को फायदा मिलता है। लेकिन इसके साथ ही खिलाड़ियों के इंटरनेशनल शेड्यूल और वर्कलोड के बीच संतुलन बनाना भी जरूरी है।

एन्ड्रू मैक्डोनाल्ड ने कहा,

"मैंने पहले भी कहा है कि आईपीएल हमारे कई खिलाड़ियों के लिए हमारे मैनेजमेंट प्लान का हिस्सा है और मेरे हिसाब से टी20 क्रिकेट के सबसे अच्छी प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन खिलाड़ियों को खेलने का मौका देने से उनके प्रदर्शन में भी फायदा होता है। बस आपको इसमें संतुलन बनाना होगा।" 

उन्होंने आगे कहा,

“मुझे पता है कि लोग देश बनाम फ्रेंचाइजी और ऐसी बातें करते हैं, लेकिन इस समय की अहम बात यह है कि हम अपने तेज गेंदबाजों को अपने शरीर को ठीक करने और उन 20 या 21 मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार होने का मौका दे रहे हैं, जिनकी सब बात करते हैं।”

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में