CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

3 भारतीय खिलाड़ी जिनके लिए श्रीलंका दौरा हो सकता है आखिरी मौका, फ्लॉप होने पर टीम इंडिया से कट सकता पत्ता

भारत और श्रीलंका के बीच श्रीलंका की मेजबानी में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज होने जा रही है। इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी।

Indian Cricket Team Test
Indian Cricket Team Test

India vs Sri Lanka Test Series 2026: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने श्रीलंका के दौरे पर जा रही है। 15 अगस्त से शुरू होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज कुछ खिलाड़ियों के लिए सिर्फ एक और दौरा नहीं, बल्कि अपने टेस्ट करियर को बचाने की आखिरी परीक्षा साबित हो सकती है।

3 खिलाड़ी जिनके लिए फ्लॉप होने पर श्रीलंका दौरा साबित हो सकता है आखिरी

टीम इंडिया में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा और युवा खिलाड़ियों की मजबूत दावेदारी के बीच कुछ सीनियर और कुछ अनिश्चित स्थान वाले खिलाड़ियों पर जबरदस्त दबाव रहेगा। अगर ये खिलाड़ी श्रीलंका में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो आने वाली टेस्ट सीरीज में उनका पत्ता कटना तय माना जा सकता है। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में वो 3 खिलाड़ी बताते हैं, जिनके लिए श्रीलंका दौरा आखिरी मौका साबित हो सकता है।

यह भी पढ़े- अब बदलेगी T20 World Cup की पूरी तस्वीर, अब हर देश का सपना होगा पूरा, पहले 24... फिर 32 टीमों का होगा महासंग्राम

#1. रवींद्र जडेजा

टीम इंडिया के लिए पिछले डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी की लिस्ट में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम भी शामिल रहा है। इस बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी ने खासकर टेस्ट में बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक कईं बार टीम को मुश्किलों से निकाला है, लेकिन अब अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर दिख रहे जडेजा धीरे-धीरे जगह खोते जा रहा हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से तो संन्यास ले लिया वहीं वनडे से दूर कर दिया गया है। अब टेस्ट में जडेजा को खुद को बनाए रखने के लिए अच्छा खेल दिखाना ही होगा, अन्यथा उनके लिए ये दौरा आखिरी भी साबित हो सकता है।

#2. प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को बहुत मौके मिल रहे हैं। कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने नेशनल टीम में तीनों ही फॉर्मेट में जगह स्थापित तो कर दी है, लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं देखी जा रही है। कभी अच्छा तो कभी बुरा प्रदर्शन लगातार जारी है। कृष्णा के लिए श्रीलंका दौरा काफी अहम होने वाला है। उनके प्रदर्शन पर खास नजरें होंगी, क्योंकि गुरनूर बरार, आकिब नबी जैसे कुछ युवा गेंदबाज भी तैयार हो रहे हैं। ऐसे में उनके लिए यहं फ्लॉप होने का मतलब टेस्ट से पत्ता साफ होना माना जा सकता है।

#3. ध्रुव जुरेल

भारतीय टीम में पिछले कईं सालों से विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत सबसे बड़ी पसंद रहे हैं। पंत ने खुद को टेस्ट में बतौर बल्लेबाज मैच विनर के रूप में साबित किया है। ऋषभ पंत के साथ ही कुछ साल से उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी मौका मिल रहा है। जुरेल ने वैसे तो टेस्ट में कुछ बहुत अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन श्रीलंका में उनके सामने चुनौती आसान नहीं होगी। यहां मौका मिलने पर उन्हें बल्लेबाजी से दम दिखाना ही होगा, नहीं तो उनका स्थान भी खतरें में पड़ सकता है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में