CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

अब बदलेगी T20 World Cup की पूरी तस्वीर, अब हर देश का सपना होगा पूरा, पहले 24... फिर 32 टीमों का होगा महासंग्राम

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के भविष्य में आईसीसी टीमों की संख्या को बढ़ाने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि अगले कुछ सालों में वर्ल्ड कप में 24 से 32 टीमें खेलती हुई नजर आ सकती है।

ICC T20 World Cup
ICC T20 World Cup

Increase in the number of teams for the ICC T20 World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी  आने वाले सालों में फटाफट क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट टी20 वर्ल्ड कप को और भी बड़ा बनाने की तैयारी कर रहा है, जहां वो एक प्लान तैयार कर रही है और अगर यह योजना लागू होती है तो दुनिया के ज्यादा से ज्यादा देशों को वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलेगा। इससे क्रिकेट का दायरा बढ़ेगा और छोटे देशों के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।

टी20 वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या बढ़ाने का विचार कर रही है ICC

फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेती हैं। 2026 में भारत और श्रीलंका में खेले गए वर्ल्ड कप में 20 टीमों का प्रयोग सफल हुआ था। इसी को देखते हुए ICC की योजना के अनुसार 2028 के टी20 वर्ल्ड कप में 24 टीमों शामिल करें और इसके बाद 2030 या 2032 से टूर्नामेंट को 32 टीमों तक बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

एसोसिएट देशों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए अवसर देने का प्रयास

इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह एसोसिएट देशों का शानदार प्रदर्शन है। 2026 टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर सभी को चौंका दिया। वहीं नेपाल और इटली जैसी टीमों ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देकर साबित कर दिया कि छोटे क्रिकेटिंग देशों में भी बड़ा दम है। इसके बाद इन देशों को ज्यादा मौके देने की मांग तेज हो गई।

यह भी पढ़े- 5 लगातार विकेट मेडन ओवर... पाकिस्तान पर टूटा जस्टिन ग्रीव्स का कहर, बना विश्व रिकॉर्ड

टीमों के बढ़ने से रोचक हो जाएगा वर्ल्ड कप

ICC का मानना है कि क्रिकेट अब सिर्फ कुछ देशों का खेल नहीं रहा। अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में भी इस खेल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में ज्यादा टीमों को मौका देने से नए बाजार खुलेंगे, दर्शकों की संख्या बढ़ेगी और क्रिकेट को वैश्विक पहचान मिलेगी। हालांकि, टीमों की संख्या बढ़ने के साथ ICC को टूर्नामेंट का फॉर्मेट भी बदलना पड़ेगा। ज्यादा मैच, लंबा शेड्यूल और नई ग्रुप व्यवस्था देखने को मिल सकती है ताकि प्रतियोगिता रोमांचक भी बनी रहे और सभी टीमों को बराबर अवसर मिले।

24 टीमें हुई तो 6-6 टीमों के बनेंगे 4 ग्रुप

अगर टी20 वर्ल्ड कप में 24 टीमें खेलती हैं तो टूर्नामेंट का फॉर्मेट भी बदल जाएगा। सबसे पहले 24 टीमों को 4-4 टीमों के 6 ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें अगले दौर यानी सुपर-12 में पहुंचेंगी। इसके बाद सुपर-12 से बेहतर टीमें नॉकआउट मुकाबलों में जगह बनाएंगी और आखिर में फाइनल खेला जाएगा। इससे मुकाबले भी बढ़ेंगे और रोमांच भी पहले से ज्यादा होगा।

छोटी टीमों को मिलेगा बड़ा मंच

टीमों की संख्या बढ़ने का सबसे ज्यादा फायदा उभरते हुए क्रिकेट देशों को मिलेगा। मौजूदा टी20 रैंकिंग के हिसाब से युगांडा, पापुआ न्यू गिनी, इटली और हांगकांग जैसी टीमों की वर्ल्ड कप में जगह बनाने की संभावना काफी मजबूत हो जाएगी। इसके अलावा अमेरिका, कनाडा, नेपाल, नाइजीरिया और जर्मनी जैसे देशों के लिए भी नए रास्ते खुल सकते हैं।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में