CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

5 लगातार विकेट मेडन ओवर... पाकिस्तान पर टूटा जस्टिन ग्रीव्स का कहर, बना विश्व रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी जस्टिन ग्रीव्स ने गेंदबाजी से अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर वर्ल्ड क्रिकेट को हैरान किया।

West Indies Allrounder Justin Greaves
West Indies Allrounder Justin Greaves

Justin Greaves' amazing record: 5 लगातार ओवर...5 मेडन...और हर एक ओवर में 1-1 विकेट यानी 5 लगातार मेडन ओवर... ऐसा सोचते ही लगता है कि ये एक काल्पनिक घटना होगा, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में एक गेंदबाज ने हैरतअंगेज स्पेल डालकर दुनिया को दंग कर दिया।

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव का अनोखा कारनामा

क्रिकेट के मैदान पर आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाते हैं। ऐसा ही एक अविश्वसनीय कारनामा वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में कर दिखाया है।

यह भी पढ़े- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 33 साल के इस खिलाड़ी की सरप्राइज एन्ट्री

पाकिस्तान के खिलाफ ग्रीव्स ने डाला हैरतअंगेज स्पेल

कैरेबियाई टीम के 32 साल के ऑलराउंडर खिलाड़ी जस्टिन ग्रीव्स ने गेंदबाजी का ऐसा स्पेल डाला, जिसे क्रिकेट इतिहास के सबसे दुर्लभ स्पेल में गिना जाएगा। उन्होंने लगातार 5 विकेट मेडन ओवर फेंककर इतिहास रच दिया। यानी लगातार पांच ऐसे ओवर, जिनमें एक भी रन नहीं दिया और हर ओवर में कम से कम एक विकेट जरूर हासिल किया।

जस्टिन ग्रीव्स के 5 मेडन विकेट ओवर के ऐतिहासिक स्पेल की कहानी

64वां ओवर: 0, 0, 0, 0, 0, W

66वां ओवर: 0, W, 0, 0, 0, 0

68वां ओवर: 0, 0, W, 0, 0, 0

70वां ओवर: 0, 0, 0, W, 0, 0

72वां ओवर: 0, 0, 0, 0, 0, W

यानी कुल मिलाकर पांच लगातार मेडन ओवर और पांच विकेट। पाकिस्तान के बल्लेबाज उनके सामने पूरी तरह बेबस नजर आए। न रन बना सके और न ही उनकी सटीक लाइन-लेंथ का कोई जवाब ढूंढ पाए। उन्होंने पारी के 64वें ओवर से 72वें ओवर के बीच अपने हर एक ओवर में पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद, आमेर जमाल, अली उस्मान, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद अब्बास को एक-एक कर पवेलियन की राह दिखाई।

जस्टिन ग्रीव का नाम क्रिकेट इतिहास में हुआ दर्ज

सबसे खास बात यह है कि क्रिकेट के रिकॉर्ड्स में पहली बार किसी गेंदबाज ने इस तरह लगातार पांच विकेट मेडन ओवर डालने का कारनामा किया है। इससे पहले 2016 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 लगातार मेडन विकेट ओवर डाले थे। यहां वो रिकॉर्ड टूट गया और जस्टिन ग्रीव्स का यह स्पेल अब क्रिकेट इतिहास के सबसे अनोखे और यादगार स्पेल में शामिल हो गया है।

ऐसा ऐतिहासिक कमाल अब करना है मुश्किल

क्रिकेट में मेडन ओवर डालना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। लगातार मेडन ओवर डालना उससे भी कठिन होता है। लेकिन लगातार पांच मेडन ओवर डालते हुए हर ओवर में विकेट लेना लगभग असंभव माना जाता था। जस्टिन ग्रीव्स ने इस असंभव को संभव कर दिखाया। यह प्रदर्शन से क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा रिकॉर्ड बन गया है जिसे आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा। अब देखने वाली बात होगी कि क्या भविष्य में कोई गेंदबाज इस अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी कर पाता है या फिर जस्टिन ग्रीव्स का यह कारनामा लंबे समय तक अटूट बना रहता है।

 

टैग:West Indies

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में