CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 33 साल के इस खिलाड़ी की सरप्राइज एन्ट्री

भारतीय क्रिकेट टीम के अगस्त में होने वाले श्रीलंका के दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

IND vs SL Test Series 2026
IND vs SL Test Series 2026

Team India Test Squad for Sri Lanka Tour: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने श्रीलंका के दौरे पर जा रही है। वहां पर होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर लिया गया है। मंगलवार को बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने शुभमन गिल की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। 

श्रीलंका के दौरे के लिए टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वाड का ऐलान

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत भारतीय टीम के लिए श्रीलंका के दौरे पर होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज काफी अहम होने वाली है, जिसे देखते हुए चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर की अध्यक्षता में एक मजबूत स्क्वाड का चयन किया गया है। 

मध्यप्रदेश के 33 साल के खिलाड़ी सारांश जैन को मिली सरप्राइज एन्ट्री

इस सीरीज के लिए चुने गए स्क्वाड में एक 33 साल के खिलाड़ी को सरप्राइज एन्ट्री दी गई है। मध्यप्रदेश के 54 घरेलू प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टीम में मौका दिया गया है। चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की गैरहाजिरी में इस खिलाड़ी पर भरोसा जताया गया है, जो पिछले कुछ वक्त से घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी और बल्लेबाजी से लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रहा है। 

यह भी पढ़े- रोहित-वैभव की जोड़ी बनेगी गेमचेंजर? वर्ल्ड कप 2027 के लिए नई ओपनिंग जोड़ी की मांग

वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से हैं बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला मौका

टीम इंडिया में कप्तान शुभमन गिल के अलावा केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन जैसे प्रमुख बल्लेबाज मौजूद हैं, तो वहीं देवदत्त पडिक्कल को भी मौका दिया गया है, वहीं ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज दौरे पर शामिल किए गए हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार पर स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी। वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे और दूसरे टेस्ट में फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल होंगे। इसी वजह से सारांश जैन को मौका दिया गया है।

फिटनेस के आधार पर खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम की पेस बॉलिंग यूनिट में जसप्रीत बुमराह शामिल जरूर किए गए हैं, लेकिन वो फिटनेस के बेस पर खेल पाएंगे। इसके अलावा सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा के साथ ही गुरनूर बरार को चुना गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाले आकिब नबी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। तो वहीं अक्षर पटेल के नाम पर भी विचार नहीं किया गया।

इस तरह से टीम इंडिया का श्रीलंका दौरे पर टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में