CSE
Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

रोहित-वैभव की जोड़ी बनेगी गेमचेंजर? वर्ल्ड कप 2027 के लिए नई ओपनिंग जोड़ी की मांग

भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर चुके 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के दौरे पर अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया, जहां उन्होंने 3 पारियों में 2 फिफ्टी जड़ी।

2027 ODI World CupTeam India's opening pair
2027 ODI World CupTeam India's opening pair

2027 ODI World CupTeam India's opening pair:  जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के बूते प्लेयर ऑफ द सीरीज रहने के बाद अब 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वनडे फॉर्मेट में लेने की मांग उठने लगी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अपनी डेब्यू सीरीज में फ्लॉप रहने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी कर हर किसी को प्रभावित किया है।

वैभव सूर्यवंशी को वनडे फॉर्मेट में लेने की मांग

वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल क्रिकेट में इस शानदार शुरुआत के बाद अब उन्हें अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए 50 ओवर फॉर्मेट में लेने की मांग उठी है और ये बातभारत के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रहे फारूख इंजीनियर ने की है। इस पूर्व खिलाड़ी ने वकालत की है कि रोहित शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग कराई जाए।

यह भी पढ़े- 7 दिन... 7 रिकॉर्ड...सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड साम्राज्य हिला, मास्टर-ब्लास्टर के नाम से मिटे 7 बड़े कीर्तिमान

पूर्व विकेटकीपर फारूख इंजीनियर ने कहा- गिल को करो नंबर-4, वैभव से कराओ ओपनिंग

फारूख इंजीनियर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बात करते हुए कहा कि 

"आदर्श स्थिति शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी की है। गिल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मेरे विचार से गिल इस समय टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, इसलिए गिल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आना चाहिए। गिल गेंद को हवा में उठाकर नहीं मारते हैं। इसके अलावा वनडे में बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन आदर्श रहेगा। मेरा मानना है कि रोहित को टीम में रहना चाहिए और उन्हें सूर्यवंशी के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए।"

रोहित के साथ वैभव ओपनिंग करने का आदर्श विकल्प- फारूख इंजीनियर

इसके बाद उन्होंने आगे कहा,

"वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने के लिए आदर्श खिलाड़ी है। विराट कोहली तीसरे और शुभमन गिल चौथे नंबर पर आ सकते हैं। इससे भारत की बल्लेबाजी भी मजबूत हो जाएगी। वैभव सूर्यवंशी को वनडे टीम में शामिल करने का यह उपयुक्त समय है।

 

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में