CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

7 दिन... 7 रिकॉर्ड...सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड साम्राज्य हिला, मास्टर-ब्लास्टर के नाम से मिटे 7 बड़े कीर्तिमान

विश्व क्रिकेट में रिकॉर्ड के शहंशाह सचिन तेंदुलकर ने अनगिनत वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। उन्होंने अपने 24 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट में हैरतअंगेज कारनामों को अंजाम दिया है।

Sachin Tendulkar big records broken
Sachin Tendulkar big records broken

Sachin Tendulkar big records broken: वर्ल्ड क्रिकेट में जब रिकॉर्ड पुरुष की बात आती है, तो इसमें भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। मास्टर-ब्लास्टर को रिकॉर्ड का शहंशाह कहा जाता है, जो कीर्तिमान के शिखर पर खड़े हैं। सचिन की रिकॉर्ड बुक में कईं ऐसे कीर्तिमान रहे हैं, जो टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन माने जा रहे थे।

लेकिन सिर्फ 7 दिन... और टूट गए 7 बड़े रिकॉर्ड! क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड साम्राज्य अब धीरे-धीरे हिलता नजर आ रहा है। जिन कीर्तिमानों को कभी अटूट माना जाता था, उन्हें भारतीय क्रिकेट के नए सितारों ने एक-एक करके अपने नाम कर लिया है। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं आखिर कौन से हैं वो 7 रिकॉर्ड, जो महज़ 7 दिनों में सचिन के नाम से मिट गए?

#1. 300 वनडे पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली

विराट कोहली ने अपने पहले 300 वनडे पारियों के बाद 14,000+ रन पूरे कर इतिहास रच दिया। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 300 पारियों के बाद लगभग 13,000+ रन बनाए थे। विराट की खास बात यह रही कि उन्होंने यह उपलब्धि 58 से ज्यादा की औसत और रिकॉर्ड 50 ODI शतकों के साथ हासिल की। 


#2. इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने विराट

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में शानदार पारी खेलते हुए विराट कोहली ने अपना सबसे ज्यादा 50+ स्कोर दर्ज किया। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया और इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

#3. बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा वनडे शतक

रोहित ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर सचिन को पीछे छोड़ दिया और भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ओपनर बन गए। वनडे क्रिकेट में एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा का ये 31वां शतक था, तो वहीं पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने वनडे फॉर्मेट में बतौर ओपनर 30 शतक जड़े थे। यह उपलब्धि उनकी लंबे समय तक लगातार ओपनिंग में शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है।

यह भी पढ़े- 3 भारतीय खिलाड़ी जो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में बने प्लेयर ऑफ द मैच

#4. वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट के हिटमैन रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में 138 रन की कमाल की पारी खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ शतक के साथ ही ऐतिहासिक कारनामा करते हुए 39 साल की उम्र में शतक लगाकर भारत के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए। जब उन्होंने ये शतक लगाया, तब उनकी उम्र 39 साल 80 दिन की थे। वहीं इससे पहले भारत के लिए वनडे में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर थे। रोहित शर्मा ने इस शतक के साथ ही  दिखाया कि उम्र के इस पड़ाव पर भी अपनी फिटनेस और क्लास मौजूद है। 

#5. भारत से बाहर किसी एक देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक

रोहित शर्मा ने अपने करियर में एक से एक कमाल किए हैं। उन्होंने इस दौरान बहुत से रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं और अब इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में शतक लगाया, जो उनके वनडे करियर में विदेशी धरती पर किसी एक देश में भारत क लिए सबसे ज्यादा शतक हो गए हैं इसके साथ उन्होंने विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा ODI शतक बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा किसी एक विदेशी देश में बनाया गया सबसे बड़ा ODI शतक रिकॉर्ड भी बन गया। सचिन तेंदुलकर ने यूएई में 7 वनडे शतक जड़े थे।

#6. भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 साल 118 दिन की उम्र में विस्फोटक अर्धशतक जड़ा। उन्होंने महज 19 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल इतिहास में भी सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

#7. भारत के लिए सबसे कम उम्र में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले खिलाड़ी

जिम्बाब्वे सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मैच में वैभव ने 81 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस मैच जिताऊ बल्लेबाजी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इस अवॉर्ड के साथ वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इसी सीरीज में उन्होंने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब भी जीता और पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट में यह सम्मान हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 349 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में