CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

3 भारतीय खिलाड़ी जो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में बने प्लेयर ऑफ द मैच

भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसे कईं खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने बहुत यंग एज में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने शुरुआत में ही प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi

Youngest players to win 'Player of the Match' in international cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए डेब्यू करना ही किसी खिलाड़ी का सपना होता है। हर एक वो बच्चा जो इस खेल में करियर बनाना चाहता है, वो एक ना एक नाम नेशनल टीम की कैप बनने का सपना देखना शुरू कर देता है। लेकिन सोचिए अगर कोई खिलाड़ी अपने करियर की शुरुआत में ही "प्लेयर ऑफ द मैच" बन जाए, तो यह उपलब्धि कितनी बड़ी होगी।

भारतीय क्रिकेट इतिहास  में कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में यह खास सम्मान हासिल किया। ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो अपने करियर का आगाज करने के कुछ ही मैचों में ही ये मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे हैं। तो चलिए हम आपको इस आर्टिकल में आपको बताएंगे उन 3 सबसे युवा भारतीय खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता।

 #3. पार्थिव पटेल: 17 साल, 292 दिन बनाम इंग्लैंड (2003)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बहुत कम उम्र में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था। इस बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही प्रभावित किया। पार्थिव ने सिर्फ 17 साल की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में उन्होंने शानदार विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उस प्रदर्शन के लिए उन्हें 17 साल 292 दिन की उम्र में पहली बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 #2. सचिन तेंदुलकर: 17 साल, 225 दिन बनाम श्रीलंका (1990)

 क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 24 साल तक क्रिकेट में राज किया है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान एक से एक बड़े मुकाम हासिल किए हैं। इसी कड़ी में सचिन ने 1989 सिर्फ 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और कुछ ही समय बाद श्रीलंका के खिलाफ 1990 में एक वनडे मैच में अपने शानदार ऑलराउंड खेल के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच बने। उस मैच में उन्हें 17 साल 225 दिन की उम्र थी। जहां उन्होंने बल्लेबाजी में 41 गेंद में 53 रन की पारी खेली व गेंदबाजी से 2 विकेट निकाले।

यह भी पढ़े- जिम्बाब्वे दौरे पर अभिषेक शर्मा पूरी तरह फ्लॉप, तीसरे टी20 में भी नहीं चला बल्ला; अब टीम से होंगे बाहर?

 #1. वैभव सूर्यवंशी: 15 साल, 121 दिन बनाम जिम्बाब्वे (2026)

 भारतीय क्रिकेट के सबसे के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी धाक जमाना शुरू कर दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए भारत को शानदार जीत दिलाई। जहां उन्होंने 49 गेंद में 81 रन की पारी खेली। इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 15 साल 121 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इतना ही नहीं, वह पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी भी बने जिन्होंने यह सम्मान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में