CSE
Toss Index592.7 −1.36%Match Index706.5 −0.49%TIX-CPL2686.3 −1.36%TIX-TNPL2677.1 +0.83%TIX-ATOI26117.0 +6.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3557 DGD vs TGC +0.00%M3556 JK vs SNP +0.00%M3555 CSG vs LKK −0.49%M3554 SLK vs BT +0.77%M3553 TR vs MSG −2.09%M3552 TR-W vs SL-W +1.54%M3551 JK vs TKR −3.23%M3550 LKK vs TGC −3.62%M3549 IRE vs AFG +1.27%M3548 SLK vs ABF +0.94%Toss Index592.7 −1.36%Match Index706.5 −0.49%TIX-CPL2686.3 −1.36%TIX-TNPL2677.1 +0.83%TIX-ATOI26117.0 +6.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3557 DGD vs TGC +0.00%M3556 JK vs SNP +0.00%M3555 CSG vs LKK −0.49%M3554 SLK vs BT +0.77%M3553 TR vs MSG −2.09%M3552 TR-W vs SL-W +1.54%M3551 JK vs TKR −3.23%M3550 LKK vs TGC −3.62%M3549 IRE vs AFG +1.27%M3548 SLK vs ABF +0.94%
ताजा खबर

जिम्बाब्वे दौरे पर अभिषेक शर्मा पूरी तरह फ्लॉप, तीसरे टी20 में भी नहीं चला बल्ला; अब टीम से होंगे बाहर?

जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा तीन पारियों में सिर्फ 11 रन बना पाए। इससे अब उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं।

Abhishek Sharma scored just 11 runs IND vs ZIM T20I Series
Abhishek Sharma scored just 11 runs IND vs ZIM T20I Series

Abhishek Sharma flop IND vs ZIM Series: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म जारी है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ एक-दो पारियों को हटा दें तो अभिषेक ने वहां पूरी तरह निराश किया था। उम्मीद लगाई जा रही थी कि जिम्बाब्वे के खिलाफ बाएं हाथ के ओपनर का बल्ला चलेगा लेकिन पूरी सीरीज में वो फ्लॉप रहे। पहले दो मैचों में कुल 9 रन बनाने वाले अभिषेक का बल्ला तीसरे मैच में भी नहीं चला और वह सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

तीसरे टी20 में भी अभिषेक शर्मा हुए फ्लॉप 

जिम्बाब्वे के खिलाफ विरुद्ध 26 जुलाई को तीसरे टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस के बॉस बने और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले दो मैचों में कुछ खास करने में नाकाम रहने वाले अभिषेक पर सभी की नजर थी कि वो बल्ले से कमाल करेंगे लेकिन उन्होंने निराश ही किया। उनका विकेट दूसरे ही ओवर में 20 के स्कोर पर गिरा। इस तरह एक बार फिर से भारत की ओपनिंग जोड़ी अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रही। 

एक बार फिर से ब्लेसिंग मुजराबानी ने अभिषेक शर्मा को किया आउट 

इस सीरीज में अभिषेक शर्मा के लिए सबसे बड़ी परेशानी जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी साबित हुए। लंबे कद के पेसर ने अभिषेक को पूरी सीरीज में परेशान किया और तीनों ही मुकाबलों में उन्हें शुरुआत में ही पवेलियन का रास्ता दिखाने का काम किया। यही वजह है कि सभी मैचों में अभिषेक दहाई के अंकों तक पहुंचने में असफल रहे। 

तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने एंगल के साथ बाहर जाती गेंद पर कवर के ऊपर से बड़े शॉट का प्रयास किया लेकिन चूक गए। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर तादिवानाशे मारुमानी ने आसान सा कैच लपका। अभिषेक सिर्फ 4 गेंद तक ही क्रीज पर टिक पाए। 

अभिषेक शर्मा के टी20 करियर की सबसे खराब सीरीज 

अभी तक अभिषेक शर्मा के टी20 करियर की सबसे खराब सीरीज 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ रही थी। उस साल तीन मैचों की टी20 सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ अभिषेक ने सिर्फ 35 रन बनाए थे। लेकिन अब जिम्बाब्वे सीरीज में अपने फ्लॉप प्रदर्शन से उन्होंने खराब प्रदर्शन का स्तर और नीचे कर दिया है।

इस सीरीज में अभिषेक ने तीन पारियों में सिर्फ 11 रन बनाए। पहले मैच में उन्होंने 1 रन बनाया था। वहीं, दूसरे मैच में 8 रन बनाए और अब तीसरे में 2 रन बनाकर आउट हुए। 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया एक बार फिर बनी टी20 की बादशाह, सिर्फ 15 दिन में हथिया लिया नंबर-1 का ताज

खराब प्रदर्शन के कारण अभिषेक शर्मा की जगह पर खतरा 

इस साल अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी वे ज्यादातर मुकाबलों में फ्लॉप रहे थे। वहीं, आयरलैंड और इंग्लैंड में खेली दोनों टी20 सीरीज को मिलाकर 7 पारियों में 180 रन ही बना पाए थे। संजू सैमसन को सिर्फ तीन पारियों में फ्लॉप होने के कारण बाहर कर दिया लेकिन अभिषेक को बरकारर रखा गया। 

हालांकि, अब बाएं हाथ के इस ओपनर की जगह पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में काफी अच्छा किया था। इसके बावजूद उन्हें ज्यादा समर्थन नहीं दिया गया। वहीं, यशस्वी जायसवाल भी बाहर मौके का इंतजार कर रहे हैं। देखना होगा कि अभिषेक के खराब प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ता अगली सीरीज के लिए क्या फैसला लेते हैं। 

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 244 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में