CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%
ताजा खबर

टीम इंडिया एक बार फिर बनी टी20 की बादशाह, सिर्फ 15 दिन में हथिया लिया नंबर-1 का ताज

भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार हार के बाद अपना नंबर-1 का ताज गंवाना पड़ा था।

Team India back at No. 1 in T20 International rankings
Team India back at No. 1 in T20 International rankings

Team India back at No. 1 in T20 International rankings: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले ही दिनों 4 साल से ज्यादा की बादशाहत खोने वाली टीम इंडिया ने एक बार फिर से अपने ताज को हासिल कर लिया है। आयरलैंड और इंग्लैंड में मिली टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम नंबर-1 के स्थान से बेदखल हो गई थी, लेकिन गिनती के 15 दिनों के अंदर मैन इन ब्ल्यू ने वो स्थान फिर से पा लिया है।

टीम इंडिया फिर से बनी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1

भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले लगातार 2 मैच को जीतकर ना सिर्फ सीरीज को अपने कब्जे में कर लिया, बल्कि नंबर-1 की रैंकिंग भी फिर से हासिल कर ली है। हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मैच में 90 रन से हराकर ये मुकाम फिर से प्राप्त कर लिया है।

15 दिन के अंदर टीम इंडिया ने फिर से हासिल की टी20 रैंकिंग की बादशाहत

यूके के दौरे पर आयरलैंड और इंग्लैंड से लगातार 6 हार के बाद भारतीय टीम ने पहले स्थान से हाथ धो दिया था, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 2 जीत से वो फिर से अपनी बादशाहत को हासिल करने में कामयाब रही। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब इस फॉर्मेट में 268 अंकों के साथ पहले स्थान पर आ पहुंची है, तो वहीं इंग्लैंड दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं, हालांकि इंग्लैंड के भी 268 अंक हैं।

यह भी पढ़े- टीम इंडिया की इंग्लैंड-आयरलैंड में मिली शर्मनाक हार का होगा हिसाब! BCCI रिव्यू में कई बड़े चेहरों पर लटक रही तलवार

इंग्लैंड दूसरे, ऑस्ट्रेलिया तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर मौजूद

इसके बाद टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 260 अंकों के साथ तीसरे और 247 अंक लेकर न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर है और उनके खाते में 244 अंक हैं। बाकी टीमें अपने स्थान पर बनी हुई है और उनके स्थान को लेकर कोई फेरबदल नहीं हुआ है। आईसीसी की इस ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में सिर्फ एक बदलाव हुआ है, जहां इंग्लैंड को 1 स्थान नीचे आना पड़ा तो वहीं भारतीय टीम एक स्थान आगे चली गई।

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में