CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

टीम इंडिया की इंग्लैंड-आयरलैंड में मिली शर्मनाक हार का होगा हिसाब! BCCI रिव्यू में कई बड़े चेहरों पर लटक रही तलवार

भारतीय टीम के यूके दौरे पर आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ 10 मैच में टीम इंडिया को केवल 1 जीत नसीब हो सकी। यहां 8 हार खाते में आई। जिससे बीसीसीआई एक्शन के मूड में है।

Indian Cricket Team
Indian Cricket Team

BCCI Review Meeting on England-Ireland Series: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज को अपने कब्जे में कर यूके दौरे पर मिले हार के जख्म पर कुछ मरहम जरूर लगाया है, लेकिन इंग्लैंड और आयरलैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई इसे लेकर किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है और हार पर समीक्षा बैठक करने जा रही है।

इंग्लैंड-आयरलैंड में मिली हार की होगी समीक्षा

बीसीसीआई मैन इन ब्ल्यू के यूके दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर अगस्त के पहले सप्ताह में रिव्यू मीटिंग करने जा रही है और यहां पर मिली शर्मनाक हार को लेकर जिम्मेदारी तय करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिव्यू मीटिंग अगस्त की शुरुआत में होगी और इसमें बोर्ड के आला अधिकारी हिस्सा लेने वाले हैं।

अगस्त की शुरुआत में होने वाली रिव्यू मीटिंग में BCCI ले सकती है बड़े फैसले

क्रिकबज की रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस रिव्यू मीटिंग को लेकर बताया है कि अगस्त के शुरुआती दिनों में ही बोर्ड ये रिव्यू करेगा। इसमें सिर्फ आयरलैंड और इंग्लैंड ही नहीं बल्कि जिम्बाब्वे दौरे के प्रदर्शन का भी विश्लेषण होगा, जिसमें टीम को जीत मिली है। यानी भारतीय टीम के हाल के प्रदर्शन पर फोकस रहेगा।

यह भी पढ़े- ईशान-तिलक ने बल्ले से दिखाया दम, फिर गेंदबाजों ने दिखाया जलवा, टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदा

कप्तान-कोच पर नहीं, इन 2 सपोर्टिंग मेंबर पर होगा एक्शन

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस करारी हार के लिए कप्तान और हेड कोच गौतम गंभीर पर किसी तरह का एक्शन नहीं होगा, लेकिन इसके लिए टीम के सपोर्टिंग स्टाफ के सदस्यों के काम को लेकर चर्चा होगी और माना जा रहा है कि कुछ सदस्यों का कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने वाला है और उनके आगे के करार पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिसमें बताया जा रहा है कि टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप और असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशेट का कॉन्ट्रेक्ट खत्म किया जा सकता है।  

आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर भारत को मिली सिर्फ 1 जीत

टीम इंडिया को पिछले कईं सालों में सबसे दर्दनाक हार का सामना आयरलैंड और इंग्लैंड में करना पड़ा है। इस यूके के दौरे पर टीम इंडिया को पहले तो आयरलैंड जैसी कमजोर टीम ने 2 मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से पटका, तो वहीं इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 0-4 से मात खानी पड़ी और ये सिलसिला वनडे सीरीज में भी जारी रहा जहां, दौरे की इकलौती जीत जरूर मिली, लेकिन वनडे सीरीज में 1-2 से शिकस्त मिली।

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में