CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

ईशान-तिलक ने बल्ले से दिखाया दम, फिर गेंदबाजों ने दिखाया जलवा, टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदा

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच को जीतकर भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

IND vs ZIM 2nd T20I Match Report
IND vs ZIM 2nd T20I Match Report

IND vs ZIM 2nd T20I Match Report: भारतीय क्रिकेट टीमने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की लीडरशिप में पहली टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच को भारत ने --- रन जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया को यूके दौरे पर आयरलैंड और इंग्लैंड से मिली हार के बाद जीत नसीब हुई है।

भारत ने दूसरे टी20I में जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदा

हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेले गए इस दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने ईशान किशन और तिलक वर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया और जिम्बाब्वे को पूरी तरह से धो डाला। इसके साथ ही सीरीज 2-0 की बढ़त के साथ की कब्जे में कर लिया।

यह भी पढ़े- वैभव सूर्यवंशी का धमाका! दूसरे T20I में 222.22 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन; जानें कितने चौके-छक्के लगाए

ईशान-तिलक की तूफानी पारियों से भारत ने बनाए 219 रन

दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी एक बार फिर से मैदान में उतरी, लेकिन अभिषेक शर्मा इस बार भी फ्लॉप रहे और 8 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे ओवर में रिचर्ड न्गारावा को 3 चौके और 1 छक्का लगाकर अपने इरादें जाहिर किए, लेकिन इसी ओवर में 9 बॉल में 20 रन बनाकर चलते बने।

29 रन के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने उसी रफ्तार में पारी को आगे बढ़ाया देखते ही देखते टीम का स्कोर 10वें ओवर में 100 के करीब जा पहुंचा, लेकिन इस ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर (20 गेंद, 25 रन) बनाकर आउट हो गए। ब्रायन बैनेट ने 66 रन की इस जोड़ी को जोड़ा। इसके बाद बैटिंग करने आए तिलक वर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। पहले ईशान किशन ने 31 गेंद में अपना पचासा पूरा किया और फिर तिलक ने केवल 23 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया। दोनों ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर 200 के करीब ले आए। 189 रन पर किशन 44 गेंद में 81 रन (9 चौके, 2 छक्के) बनाकर आउट हुए। तिलक (29 गेंद, 60 रन, 5 चौके, 3 छक्के) ने आखिर में कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर भारतीय पारी को 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन तक पहुंचा दिया।

जिम्बाब्वे को 129 रन पर किया ढेर, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

जिम्बाब्वे की टीम को 220 रन का लक्ष्य मिला। उनके लिए ब्रायन बैनेट और बेन करन ने पारी की शुरुआत की। मेजबान टीम ने भी शुरुआत तो तेजतर्रार की, लेकिन अपना डेब्यू मैच खेल रहे यश ठाकुर ने खतरनाक दिख रहे ब्रायन बैनेट को आउट किया। बैनेट 19 गेंद में 3 चौके, 3 छक्कों से 32 रन बनाए। 34 रन पहला विकेट गिरने के बाद जिम्बाब्वे की पारी लड़खड़ा गई और देखते ही देखते 49 रन तक 4 विकेट हो गए।

इसके बाद रेयान बर्ल और वेस्ली मधेवेरे ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन 65 के स्कोर पर मधेवेरे भी चलते बने और रेयान बर्ल 20 रन बनाकर 82 के स्कोर पर छठे विकेट के रूप में आउट हुए। जैसे-तैसे स्कोर 100 के पार पहुंचा कि ब्रेड इवांस (19 रन) को अभिषेक शर्मा ने आउट कर दिया। इसके बाद पूरी जिम्बाब्वे टीम देखते ही देखते 17.5 ओवर में 129 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। बल्ले से नाकाम रहे अभिषेक शर्मा सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 17 रन खर्च कर 3 विकेट झटके, तो वहीं डेब्यूटंट यश ठाकुर व प्रिंस यादव के खाते में 2-2 सफलताएं आई। तीसरा मैच 26 जुलाई को हरारे में ही खेला जाएगा।

 

टैग:IndiaZimbabwe

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में