CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी का धमाका! दूसरे T20I में 222.22 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन; जानें कितने चौके-छक्के लगाए

Vaibhav Sooryavanshi Score: हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंदों में 222.22 की स्ट्राइक रेट 20 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा।

Vaibhav Sooryavanshi playing shot during batting ZIM vs IND 2nd T20I
Vaibhav Sooryavanshi playing shot during batting ZIM vs IND 2nd T20I

Vaibhav Sooryavanshi Score, ZIM vs IND 2nd T20I: जिम्बाब्वे और भारत के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज का दूसरा मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने पहले गेंदबाजी चुनी और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। हालांकि, पहले बैटिंग करते हुए भारत ने अभिषेक शर्मा का विकेट जल्दी ही गंवा दिया लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक अंदाज में 222.22 की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर फैंस का मनोरंजन किया। हालांकि, तेजी से रन बनाने के प्रयास में सूर्यवंशी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और आउट हो गए।  

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी ने कितने रन बनाए?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी आई। हालांकि, पहले दो ओवर में अभिषेक ने ज्यादा स्ट्राइक ली और 8 गेंदों में दो चौकों की मदद से 8 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान वैभव ने 3 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। 

हालांकि, पारी के तीसरे ओवर में रिचर्ड नगारवा के खिलाफ 15 वर्षीय खिलाड़ी ने आक्रामक अंदाज दिखाया और उनके खिलाफ पांच गेंदों में चार बाउंड्री लगा दीं। तीसरे ओवर की पहली गेंद डॉट और दूसरी वाइड रही। इसके बाद, वैभव ने चौका लगाया और फिर अगली गेंद पर छक्का भी जड़ दिया। वहीं, चौथी और पांचवीं गेंद पर चौके जड़े लेकिन अंतिम गेंद पर आउट हो गए। इस तरह वैभव ने 9 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली। इस दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया। 

रिचर्ड नगारवा ने दूसरे T20I में चटकाया वैभव सूर्यवंशी का विकेट 

वैभव सूर्यवंशी ने रिचर्ड नगारवा के खिलाफ तीन चौके और एक छक्का जड़ दिया था लेकिन वो इस ओवर को और बड़ा करना चाहते थे, यही उनकी गलती रही। नगारवा ने मार खाने के बावजूद अपनी प्लानिंग में गड़बड़ नहीं की और उन्होंने बॉडी लाइन पर छोटी गेंद डाली। इस पर वैभव ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन शॉट की टाइमिंग खराब रही और गेंद हवा में चली गई। मिड ऑन पर मौजूद ब्लेसिंग मुजराबानी ने पीछे भागते हुए शानदार कैच पकड़ा और वैभव की पारी समाप्त हो गई। 

पहले मैच में वैभव ने जड़ा था शानदार अर्धशतक 

इंग्लैंड में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार शुरुआत की थी और 23 जुलाई को खेले गए पहले मैच में 19 गेंदों में 263.16 की स्ट्राइक रेट से 50 रनों की पारी खेली थी। यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक था। इसी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड कब होगा घोषित? BCCI सचिव ने बताई तारीख; इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में