CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड कब होगा घोषित? BCCI सचिव ने बताई तारीख; इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

भारत को अगस्त में श्रीलंका दौरे पर WTC के अंतर्गत दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके लिए टीम इंडिया का स्क्वाड कब घोषित होगा, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने तारीख बता दी है। जानिए कौन से 15 खिलाड़ी चुने जा सकते हैं।

Team India selection update for Sri Lanka Tour
Team India selection update for Sri Lanka Tour

India Tour of Sri Lanka, Squad Selection Update: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 2027 में खेला जाएगा लेकिन उससे पहले सभी 9 टीमों के बीच अंक तालिका में टॉप-2 स्थान हासिल करने की रेस जारी है। इस रेस में भारत भी शामिल है, जो मौजूदा चक्र में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है।

टीम इंडिया को अपनी अगली टेस्ट सीरीज श्रीलंका दौरे पर खेलनी है। इसमें दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट होंगे। अभी तक भारतीय स्क्वाड की घोषणा नहीं हुई है लेकिन BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि मंगलवार (28 जुलाई) तक टीम का ऐलान किया जा सकता है। 

श्रीलंका दौरे के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का हो सकता है ऐलान 

भारत ने अपना पिछला टेस्ट जून में अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेला था। आईपीएल 2026 के तुरंद बाद होने वाले मैच में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम भी दिया गया था लेकिन अब उनकी वापसी श्रीलंका दौरे के लिए हो सकती है। इस दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा पर जानकारी खुद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दी है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया को सैकिया ने बताया, 

"हां, श्रीलंका टेस्ट दौरे के लिए भारतीय टीम अगले दो दिनों में चुनी जाएगी। हम मंगलवार तक टीम का ऐलान कर देंगे।"

बुमराह और सुंदर के श्रीलंका सीरीज में खेलने पर संशय की स्थिति 

श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी होने की प्रबल संभावना थी। बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ आराम दिया गया था। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट लग गई, जिसके कारण उन्हें लॉर्ड्स वनडे बाहर होना पड़ा था। इस चोट की जाँच और रिहैब प्लान के लिए बुमराह को CoE में रिपोर्ट करने को कहा गया है। अगर वो समय रहते फिट नहीं हो पाए तो श्रीलंका दौरे से बाहर हो सकते हैं। 

वहीं,कार्डिफ में खेले गए मुकाबले के दौरान ही  वाशिंगटन सुंदर भी की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके कारण वे सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए थे। सुंदर की चोट को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है, ऐसे में अगर समय रहते उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास नहीं किया तो फिर उनका भी श्रीलंका दौरे पर नजर आना मुश्किल ही लगता है। 

रवींद्र जडेजा की हो सकती है वापसी 

अफगानिस्तान के खिलाफ रवींद्र जडेजा को एकमात्र टेस्ट के लिए नहीं चुना गया था। स्क्वाड में मानव सुथार और हर्ष दुबे को जगह मिली थी। हर्ष को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली थी लेकिन सुथार ने मैच में कुल 7 विकेट लेकर काफी प्रभावित किया था।

यह भी पढ़ें: क्या बैटिंग के बाद अब बॉलिंग में भी दिखेगा वैभव का जलवा? कोच के बयान से बढ़ी हलचल

इस दौरान पहली पारी में उन्होंने 6 विकेट लिए थे। चीफ सेलेक्टर ने साफ़ कहा था कि जडेजा को आराम दिया गया है। ऐसे में अब उनकी वापसी श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए हो सकती है। अगर वो वापस होते हैं तो हर्ष को बाहर किया जा सकता है। लेकिन सुंदर फिट नहीं हो पाए तो फिर हर्ष अपनी जगह बचा सकते हैं। 

श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का संभावित स्क्वाड 

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर/हर्ष दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह/गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 268 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में