CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

क्या बैटिंग के बाद अब बॉलिंग में भी दिखेगा वैभव का जलवा? कोच के बयान से बढ़ी हलचल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते हुए नजर आए।

Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi

Bowling coach Sunil Joshi on Vaibhav Sooryavanshi  bowling: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से भारतीय क्रिकेट में हर किसी की आंखों का तारा बन चुके हैं। बिहार के इस बच्चे से बहुत छोटी सी उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है और वो जिम्बाब्वे के दौरे पर अपने टैलेंट का नजारा पेश कर रहे हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी ने की गेंदबाजी प्रैक्टिस

जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेलते हुए सिर्फ 18 गेंद में 50 रन कूटकर दुनिया के सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। जिसके बाद अब ये बाएं हाथ का बल्लेबाज दूसरे टी20 मैच के लिए तैयार है। लेकिन इसी बीच प्रैक्टिश सेशन में एक खास नजारा देखने को मिला, जिसके बाद फैंस के मन में कईं सवाल हिचकोले मारने लगे हैं।

यह भी पढ़े- हार्दिक पंड्या पर CSK की नजर! मुंबई से ट्रेड कराने के लिए बनाया मास्टर प्लान

क्या वैभव बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी से मचाएंगे गदर?

इसके बाद टीम इंडिया के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने वैभव सूर्यवशी की गेंदबाजी को लेकर जो, कहा उससे हर किसी के मन में हलचल बढ़ गई है कि क्या अब वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी जलवा दिखाने वाले हैं? क्या अब वैभव का नाम ऑलराउंडर्स में शुमार होने वाला है?

बॉलिंग कोच सुनील जोशी ने कहा- हम वैभव की गेंदबाजी देखेंगे

जिम्बाब्वे दौरे पर प्रैक्टिस सेशन के दौरान वैभव सूर्यवंशी को हाथ घुमाते हुए देखा गया। इसी को लेकर जब टीम के गेंदबाजी कोच सुनील जोशी को उनकी बॉलिंग को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा,

 वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जब भी हमें मौका मिलेगा, मैं CoE में उनके साथ उनकी गेंदबाजी पर काम करूंगा। जब भी हम उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखेंगे, हम जरूर उस पर फोकस करेंगे।  

हमारा फोकस वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर- सुनील जोशी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि

सबसे पहले तो उनकी बल्लेबाजी पर फोकस करना जरूरी है। वो शानदार तरीके से खेल रहे हैं और मैं खुश हूं कि वह अच्छा कर रहे हैं। उनके लिए यह मैदान यादगार रहा है। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इसी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया था और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 349 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में