CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

हार्दिक पंड्या पर CSK की नजर! मुंबई से ट्रेड कराने के लिए बनाया मास्टर प्लान

आईपीएल की 2 सबसे बेहतरीन टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच MI के कप्तान हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है।

CSK master plan to trade for Hardik Pandya
CSK master plan to trade for Hardik Pandya

CSK master plan to trade for Hardik Pandya: आईपीएल 2027 से पहले इस मेगा टी20 लीग की दो सबसे सफलतम टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक मेगा ट्रेड डील होने वाली है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस वक्त एक ऐसा मास्टर प्लान तैयार कर रही है, जिससे उन्होंने आईपीएल गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस का खत्म होगा रिश्ता

आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद सभी फ्रेंचाइजियों ने अगले सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच खबरें सामने आ रही हैं कि मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट हार्दिक पंड्या की कप्तानी और हालिया प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि हार्दिक अगले सीजन से पहले टीम छोड़ सकते हैं। जिसके लिए मुंबई इंडियंस भी अपना मन बना चुका है।

ये भी पढ़े- LSG को मिल गया ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट? CSK के यंग स्टार को खरीदने की तैयारी

धोनी की देख-रेख में हार्दिक के लिए CSK ने तैयार किया मास्टर प्लान

मौजूदा वक्त में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार माने जा रहे हार्दिक पंड्या को लेने के लिए कईं फ्रेंचाइजी दिलचस्पी दिखा रही हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स इस रेस में सबसे आगे है और उन्होंने सीक्रेट तरीके से मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पंड्या को लेकर चर्चा शुरू कर दी है और इसे लेकर एक बहुत ही खास प्लान तैयार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है और इस पूरी प्रक्रिया पर चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी नजर बनाए हुए हैं।

आयुष म्हात्रे को देने से किया इंकार, रखा अलग प्रस्ताव

शुरुआती बातचीत में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या के बदले चेन्नई से युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और ऑलराउंडर शिवम दुबे की मांग रखी थी। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने आयुष म्हात्रे को छोड़ने से साफ इनकार कर दिया। क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई के इस युवा होनहार खिलाड़ी को अपनी टीम के भविष्य के रूप में देख रही है। ऐसे में उन्होंने मुंबई इंडियंस के सामने बीच का रास्ता निकालने की अलग शर्त रखी है।

ब्रेविस के लिए CSK वेट एंड वॉच की स्थिति में

इसके बाद सीएसके ने एक नया प्रस्ताव रखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई ने ऑलराउंडर शिवम दुबे के साथ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को ट्रेड का हिस्सा बनाने की पेशकश की है। हालांकि, इस प्रस्ताव के साथ भी एक बड़ी शर्त रखी गई है, जिस पर दोनों टीमों के बीच अभी बातचीत जारी बताई जा रही है।

द हंड्रेड लीग में डेवाल्ड ब्रेविस के प्रदर्शन पर हैं नजरें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल ब्रेविस को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। क्योंकि आईपीएल 2026 में ब्रेविस कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 151 रन बनाए। हालांकि  सीएसके ने इस ट्रेड के लिए एक खास शर्त रखी है। CSK फ्रेंचाइजी पहले इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड 2026 में डेवाल्ड ब्रेविस के प्रदर्शन पर नजर रखेगी, जहां वह एमआई लंदन की ओर से खेल रहे हैं।

CSK ने MI के सामने रखी है खास कंडीशन

अगर ब्रेविस इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म दिखाते हैं, तो चेन्नई उन्हें अपने साथ ही रखना चाहेगी। ऐसे में सीएसके, हार्दिक पंड्या के बदले मुंबई इंडियंस को शिवम दुबे के साथ 10 करोड़ रुपये कैश देने का प्रस्ताव रख सकती है। लेकिन अगर ब्रेविस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहता, तो तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। CSK शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस दोनों को मुंबई इंडियंस को देकर हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश करेगी।

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में