CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

LSG को मिल गया ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट? CSK के यंग स्टार को खरीदने की तैयारी

आईपीएल 2027 से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स अपनी टीम में कई बदलाव करने को तैयार है। जिसमें ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट की तलाश में एक बड़ा दांव लगाने को तैयार है।

IPL 2027 Trade Window
IPL 2027 Trade Window

IPL 2027 Trade Window: वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे चर्चित टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल होने वाले सीजन को लेकर तैयारियों शुरू हो चुकी हैं। आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो में फ्रेंचाइजियों के अंदर दौड़-भाग शुरू हो गई है। जिनकी नजरें अगले सीजन के लिए अपना पाला मजबूत बनाने पर टिकी हैं।

LSG ने चली ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के लिए नई चाल

इसी को देखते हुए हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव के साथ ट्रेड कर दिया। ऋषभ पंत को छोड़ने के बाद अब टीम की नजर एक ऐसे युवा बल्लेबाज पर है, जो भविष्य में मिडिल ऑर्डर को नई ताकत दे सके। ऐसे में उन्होंने एक बहुत ही तगड़ी चाल चली है और एक युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अपने साथ करने की तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़े- WTC की सबसे बड़ी टक्कर, BGT 2027 का इंतजार खत्म, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

 CSK के उर्विल पटेल के बदले मोहम्मद शमी को देने के लिए तैयार LSG

लखनऊ सुपरजायंट्स की नजरें चेन्नई सुपर किंग्स के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल पर है। पिछले साल अपनी कुछ पारियों से सनसनी फैलाने वाले उर्विल पटेल को LSG अपने साथ शामिल करने के लिए अपनी टीम के भरोसेमंद और सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी तक को चेन्नई सुपर किंग्स को सौंपनें के लिए तैयार हो गई है।

उर्विल पटेल के साथ मोहम्मद शमी का ट्रेड करना चाहती है LSG- रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा ट्रेड ऑफर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपरजायंट्स ने युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल के बदले अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ट्रेड करने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अब तक किसी तरह से सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि लखनऊ की टीम अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करना चाहती है और इसी वजह से उर्विल पटेल को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। दूसरी तरफ, वह मोहम्मद शमी को चेन्नई भेजने के लिए तैयार है।

उर्विल पटेल ने आईपीएल 2026 में किया था इम्प्रेस

उर्विल पटेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन में सिर्फ 30 लाख रुपए में खरीदा था। पहले सीजन में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन आईपीएल 2026 में आयुष म्हात्रे के चोटिल होने के बाद उन्हें नंबर-3 पर बल्लेबाजी का मौका मिला। उर्विल ने इस मौके का शानदार फायदा उठाया और करीब 201.5 के स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाकर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का दम दिखाया।

चेन्नई सुपर किंग्स शमी को ट्रेड कर गेंदबाजी करना चाहेंगे मजबूत

हालांकि, अगले सीजन में आयुष म्हात्रे की वापसी के बाद उर्विल के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं होगा। ऐसे में अगर चेन्नई इस ट्रेड पर विचार करती है, तो उसे मोहम्मद शमी जैसा अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मिल सकता है।

सीएसके को लंबे समय से पावरप्ले और डेथ ओवरों में एक भरोसेमंद भारतीय पेसर की जरूरत महसूस हो रही है। अगर शमी टीम में शामिल होते हैं, तो वह खलील अहमद और मैट हेनरी के साथ मिलकर चेन्नई की गेंदबाजी को और मजबूत बना सकते हैं।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 349 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में