CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

WTC की सबसे बड़ी टक्कर, BGT 2027 का इंतजार खत्म, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अगले साल भारत की मेजबानी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 की टक्कर होगी।

India vs Australia
India vs Australia

Border-Gavaskar Trophy 2027 Full Schedule:  वर्ल्ड क्रिकेट में एशेज सीरीज से भी ज्यादा बेसब्री से इंतजार किसी टेस्ट सीरीज पर रहता है, तो वो है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी। टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी और सबसे रोमांचक राइवलरी महामुकाबले का इंतजार कर रहे करोड़ों फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 का पूरा शेड्यूल आया सामने

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत होने वाली सबसे अहम Border-Gavaskar Trophy 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है। पांच टेस्ट मैचों की यह हाई-वोल्टेज सीरीज जनवरी से मार्च 2027 तक भारत में खेली जाएगी। इस बार भारत में होने जा रही इस हाई प्रोफाइल टेस्ट सीरीज पर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की नजरें हैं।

21 जनवरी से होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई प्रोफाइल टेस्ट सीरीज की शुरुआत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 की शुरुआत अगले साल जनवरी में 21 तारीख से होगी। सीरीज का पहला टेस्ट मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 29 जनवरी से 2 फरवरी तक चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आयोजित होगा।

27 फरवरी से 3 मार्च तक अहमदाबाद में होगा सीरीज का आखिरी टेस्ट

इस रोमांचक टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। यह मैच 11 फरवरी से 15 फरवरकी तक बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। असम के लिए इतनी बड़ी टेस्ट जंग की मेजबानी करना बहुत बड़ी बात होगी। सीरीज का चौथा मैच धोनी के गृहराज्य झारखंड की राजधानी रांची में होगा। ये मुकाबला 19 से 23 फरवरी तक खेला जाएगा और सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 फरवरी से 3 मार्च तक दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

यह भी पढ़े- "बंद करो ड्रामा, अब बहुत हो चुका, राहुल द्रविड़ के समय तो नहीं थे ऐसे हालात; आर अश्विन का गौतम गंभीर पर बड़ा हमला

BGT 2027 का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 21–25 जनवरी, नागपुर

दूसरा टेस्ट: 20 जनवरी से 2 फरवरी, चेन्नई 

तीसरा टेस्ट: 11-15 फरवरी, गुवाहाटी 

चौथा टेस्ट: 19-23 फरवरी, रांची 

पांचवां टेस्ट: 27 फरवरी से 3 मार्च, अहमदाबाद 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 333 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में