CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

"बंद करो ड्रामा, अब बहुत हो चुका, राहुल द्रविड़ के समय तो नहीं थे ऐसे हालात; आर अश्विन का गौतम गंभीर पर बड़ा हमला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीति को लेकर जमकर निशाना साधा है।

R Ashwin on Gautam Gambhir
R Ashwin on Gautam Gambhir

R Ashwin on Gautam Gambhir:  भारतीय क्रिकेट टीमके हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीति और पॉलिसी को लेकर भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने बड़ा हमला बोला है। इंग्लैंड दौरे पर मिली करारी हार के बाद अश्विन ने अब अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दो-टूक शब्दों में बोला है कि गौतम गंभीर के काल में किसी तरह का सिर-पैर नहीं है, तो वहीं राहुल द्रविड़ के समय एकदम साफ और स्पष्ट सोच दिखाई देती थी।

आर अश्विन ने साधा गौतम गंभीर पर निशाना

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी की तरफ देख रही है, लेकिन टीम का हाल बेहाल नजर आ रहा है। गौतम गंभीर किसी भी खिलाड़ी का परफेक्ट रिप्लेसमेंट नहीं ढूंढ पा रहे हैं और ना ही खिलाड़ियों को लेकर भरोसा दिखा रहे हैं। इसी वजह से अश्विन ने राहुल द्रविड़ के कार्यकाल से तुलना कर बड़ी बात कही है।

यह भी पढ़े- एक ही Birthday... एक ही मैच, भारतीय क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, मयंक-अशोक ने रच दिया अनोखा इतिहास

आधे-अधूरे खिलाड़ियों से नहीं जीता जाएगा वर्ल्ड कप- अश्विन

अश्विन के अनुसार टीम की सबसे बड़ी सिरदर्दी हार्दिक पंड्या का कोई पक्का विकल्प न होना है। हार्दिक आए दिन चोटिल रहते हैं और यह भी पक्का नहीं है कि वो अगले साल वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं। उनके चक्कर में टीम मैनेजमेंट नीतीश रेड्डी और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों के पीछे पड़ा है जो न तो पूरी तरह गेंदबाज हैं और न ही पक्के बल्लेबाज। ऐसे आधे-अधूरे खिलाड़ियों के भरोसे आप वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते।

गौतम गंभीर हैं कंन्फ्यूज, राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में रहती थी स्पष्टता

इसके बाद इस दिग्गज गेंदबाज ने आगे कहा कि

"हार्दिक नहीं हैं तो आप बार-बार उन्हीं खिलाड़ियों का रोना रोते हैं जो फिट ही नहीं हैं। 2023 वर्ल्ड कप को याद कीजिए हार्दिक के चोटिल होने के बाद द्रविड़ ने किसी तरह की अफरातफरी नहीं मचने दी। उन्होंने मजबूरी में कोई छठा कामचलाऊ गेंदबाज ढूंढने की जगह पांच पक्के गेंदबाजों के साथ उतरने का निडर फैसला लिया और टीम फाइनल तक पहुंची। मौजूदा कोचिंग स्टाफ को बस आधे-अधूरे ऑलराउंडर खिलाने का शौक चढ़ा हुआ है और इसी बेतुकी सोच की वजह से हम टेस्ट मैचों में भी मात खा रहे हैं।"

अश्विन की खास सलाह- वर्ल्ड कप के लिए बनाओ 17-18 खिलाड़ियों का ग्रुप

आर अश्विन ने इसके बाद 2027 का वर्ल्ड कप जीतने के लिए गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को एक खास सलाह भी दी है और कहा, अगर भारत को सच में 2027 का वर्ल्ड कप जीतना है तो ये रोज-रोज के नए प्रयोग बंद करने होंगे। गंभीर और सेलेक्टर्स को अब और ड्रामा बंद करके तुरंत 17-18 खिलाड़ियों का एक पक्का ग्रुप बना लेना चाहिए जिसमें 2 कीपर, 3 स्पिनर और 5 तेज गेंदबाज हों।

खिलाड़ियों के नाम पर बहस करने से पहले सोच में क्लैरिटी लाओ। 17-18 खिलाड़ियों की लिस्ट थमा दो कि भाई अगले 14 महीने यही लोग खेलेंगे। इसी ग्रुप के खिलाड़ियों को अदल-बदलकर मौका दो ताकि वर्ल्ड कप के पहले मैच में हमारी बेस्ट प्लेइंग-11 मैदान पर उतरे।'

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में