CSE
Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%
ताजा खबर

एक ही Birthday... एक ही मैच, भारतीय क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, मयंक-अशोक ने रच दिया अनोखा इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदहाजों मयंक यादव और अशोक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में एक साथ नई गेंद से शुरुआत कर अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Mayank Yadav and Ashok Sharma
Mayank Yadav and Ashok Sharma

Mayank Yadav and Ashok Sharma birthday connection: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला गया। हरारे में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने कमाल का खेल दिखाते हुए मेजबान टीम को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसी बीच पहला मुकाबला भारतीय क्रिकेट इतिहास में बहुत खास बन गया है, जहां एक अनोखा कारनामा देखने को मिला।

मयंक यादव-अशोक शर्मा ने कर दिया अनोखा कमाल

इस मैच में स्पीड स्टार मयंक यादव ने करीब 2 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की, तो वहीं राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को अपने इंटरनेशनल करियर का डेब्यू करने का मौका मिला और दोनों ही गेंदबाजों ने भारतीय टीम की तरफ से बॉलिंग अटैक की शुरुआत करते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया।

ये भी पढ़े- इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले 5 बल्लेबाज

17 जून का जन्मदिन के साथ खास कनेक्शन

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए इस टी20 मुकाबले में भारत की ओर से नई गेंद की जिम्मेदारी मयंक यादव और अशोक शर्मा ने संभाली। इस जोड़ी की सबसे खास बात सिर्फ उनकी तेज़ गेंदबाजी नहीं, बल्कि उनका जन्मदिन भी था। दोनों का जन्म 17 जून 2002 को हुआ है। यानी तारीख भी एक और साल भी एक। भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला कि एक ही दिन और एक ही साल में जन्मे दो तेज़ गेंदबाज़ों ने किसी इंटरनेशनल पारी में भारत के लिए नई गेंद से गेंदबाजी की शुरुआत की। इस अनोखे संयोग ने इस मैच को भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास जगह दिला दी।

इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाली बनी तीसरी जोड़ी

अगर इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें, तो ऐसा अनोखा संयोग अब तक सिर्फ दो बार ही देखने को मिला था। जब एक ही तारीख को जन्मे दो गेंदबाज़ों ने किसी पारी की शुरुआत में नई गेंद अपने हाथ में ली हो।

पहली बार ऐसा साल 2023 में समोआ और फिजी के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला था। उस मैच में समोआ के टाइमजीन रापी और मैथ्यू फाटिया ने नई गेंद से गेंदबाज़ी शुरू की थी। खास बात यह थी कि दोनों का जन्म 30 अगस्त 2003 को हुआ था।

मयंक-अशोक का जन्मदिन एक और नई गेंद से एकसाथ शुरुआत

2023 में ही चिली की टीम के एडवर्ड टेलर और गुइलेर्मो अबुर्तो ने भी ऐसा ही अनोखा रिकॉर्ड बनाया। इन दोनों खिलाड़ियों की जन्मतिथि 29 फरवरी 1984 है। अब इस खास सूची में भारत के मयंक यादव और अशोक शर्मा का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने 17 जून 2002 को जन्म लेने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ एक साथ नई गेंद से भारतीय पारी की शुरुआत की।

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में