CSE
Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%
ताजा खबर

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले 5 बल्लेबाज

इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। किसी ने 15 साल की उम्र में, तो किसी ने 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया।

Youngest to score a half-century in international cricket
Youngest to score a half-century in international cricket

Youngest to score a half-century in international cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करना किसी भी खिलाड़ी के लिए एक सपने के सच होने जैसा होता है। लेकिन अगर कोई खिलाड़ी कम उम्र में ही इस स्तर तक पहुंच जाए और अपने शुरुआती मुकाबलों में ही बल्ले से अर्धशतक जड़ दे, तो वह उपलब्धि और भी खास बन जाती है। ऐसे कारनामे बहुत कम खिलाड़ी कर पाते हैं, क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट का दबाव, अनुभव और प्रतिस्पर्धा किसी युवा खिलाड़ी की असली परीक्षा लेते हैं।

क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे युवा सितारे हुए हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। किसी ने 15 साल की उम्र में, तो किसी ने 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में

 #5. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान): 16 साल 217 दिन

इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे शाहिद अफरीदी का नाम भी आता है, जो अब 5वें नंबर पर हैं। हमारे पड़ोसी मूल्क के इस खिलाड़ी ने बहुत कम उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रख दिया था और उन्होंने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर की पहली फिफ्टी पूरी की। इसमें खास बात ये रही कि उन्होंने इसमें सिर्फ 37 गेंद में शतक ठोक किया था। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 16 साल और 217 दिन की थी।

ये भी पढ़े- ZIM vs IND: हरारे में वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ान, 18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक; वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

#4. सचिन तेंदुलकर (भारत): 16 साल 213 दिन

क्रिकेट इतिहास में गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से पहचाने जाने वाले भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में एक से एक बड़े कारनामें किए हैं। मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड बुक में एक रिकॉर्ड सिर्फ 16 साल 213 दिन की उम्र में पहला इंटरनेशनल अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वो इस मामले में चौथे नंबर पर हैं। सचिन ने 11 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में अर्धशतकीय पारी (59 रन) खेली थी।

#3. रोहित पौडेल (नेपाल): 16 साल 146 दिन

नेपाल क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज और कप्तान रोहित पौडेल ने बहुत कम उम्र में ही अपने हुनर से दुनिया को अवगत कराया था। इस नेपाली खिलाड़ी ने 16 साल और 146 दिन की उम्र में ही अपने इंटरनेशनल करियर का पहला पचासा ठोक दिया था। रोहित पौडेल ने 26 जनवरी 2019 को यूएई के खिलाफ वनडे मैच में ये रिकॉर्ड पारी खेली थी, जहां उन्होंने 55 रन की पारी खेली थी।

#2. कुशल मल्ला (नेपाल): 15 साल 340 दिन

नेपाल क्रिकेट टीम फिलहाल आईसीसी की एक फुल मेंबर टीमों में नहीं मानी जाती है, लेकिन इस टीम के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है। इस टीम के एक और बल्लेबाज का नाम इस रिकॉर्ड लिस्ट में शुमार है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलने वाले कुशल मल्ला ने बहुत कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और केवल 15 साल 340 दिन की उम्र में ही अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 8 फरवरी 2020 को यूएई के खिलाफ वनडे मैच में 50 रन की पारी खेली थी।

#1. वैभव सूर्यवंशी (भारत):  15 साल 118 दिन

वर्ल्ड क्रिकेट में सनसनी बन चुके भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब इस रिकॉर्ड बुक में राज करने लगे हैं। इस होनहार बल्लेबाज ने 23 जुलाई 2026 को इतिहास रच दिया और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके साथ ही उन्होंने 15 साल 118 दिन की उम्र में इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ लिस्ट में सभी खिलाड़ियों को पीछे कर दिया। 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में