CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

ZIM vs IND: हरारे में वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ान, 18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक; वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने T20I में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Vaibhav Sooryavanshi youngest to score T20I fifty
Vaibhav Sooryavanshi youngest to score T20I fifty

Vaibhav Sooryavanshi youngest to score T20I Fifty: इंग्लैंड दौरे पर निराश करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत में ही धमाल करने का काम किया। इस युवा बल्लेबाज ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले ही मैच में अपना तूफानी अंदाज दिखाया और जबरदस्त अर्धशतक जड़ा। 

वैभव ने 19 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अभी तक यह रिकॉर्ड जिब्राल्टर के लुइस ब्रूस के नाम था। 

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20I में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी 

हरारे में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी लेकिन कसी हुई गेंदबाजी के सामने 125 रन ही बना पाई। इसके बाद, जब भारत बल्लेबाजी करने उतरा तो वैभव सूर्यवंशी ने तबाही मचाने का काम किया। अभिषेक शर्मा तो महज 1 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन वैभव ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। 

इसी वजह से बाएं हाथ का यह बल्लेबाज पावरप्ले के खत्म होते अर्धशतक के नजदीक पहुंच गया और फिर सातवें ओवर में दो रन की मदद से 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। हालांकि, इसके बाद वैभव को ज्यादा देर टिकने का मौका नहीं मिला। इसी ओवर में रिचर्ड नगारवा ने उन्हें आउट किया। इस तरह वैभव 19 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में 'इंजरी अलर्ट'! 7 खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई सेलेक्टर्स की टेंशन, कैसे तैयार होगी वर्ल्ड कप की फौज

T20I में सबसे कम उम्र में अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 

जैसे ही वैभव सूर्यवंशी ने फिफ्टी पूरी की, वैसे ही उन्होंने जबरदस्त वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब यह खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाला बल्लेबाज बन गया है। वैभव ने 15 साल 118 दिन की उम्र में रिकॉर्ड बनाया।

इससे पहले जिब्राल्टर के लुइस ब्रूस ने माल्टा के खिलाफ 2021 में 16 साल 56 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था लेकिन अब वैभव ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। 

T20I में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाजों की लिस्ट 

  • 15 वर्ष 118 दिन - वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम ZIM, हरारे, 2026
  • 16 वर्ष 56 दिन - लुइस ब्रूस (जिब्राल्टर) बनाम माल्टा, अल्बर्टिया, 2021
  • 16 वर्ष 76 दिन - कविन चड्ढा (इंडोनेशिया) बनाम स्वीडन, बाली, 2026
  • 16 वर्ष 89 दिन - अलुसीन तुरे (सिएरा लियोन) बनाम घाना, बेनोनी, 2023
  • 16 वर्ष 118 दिन - तेनजिन रबगी (भूटान) बनाम चीन, कुआलालंपुर, 2023

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में