CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

टीम इंडिया में 'इंजरी अलर्ट'! 7 खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई सेलेक्टर्स की टेंशन, कैसे तैयार होगी वर्ल्ड कप की फौज

भारतीय क्रिकेट टीम 2011 के बाद अब अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में सूखा खत्म करना चाहेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में इसके लिए टीम तैयारी में जुट गई है।

Indian Cricket Team
Indian Cricket Team

Team India's injured players: भारतीय क्रिकेट टीम का अगला टारगेट 2027 में होने वाला आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप है। इस महाकुंभ के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम इस वक्त वर्ल्ड कप की तैयारी में जुट गई है, जहां कुछ अच्छे संकेत मिलने लगे हैं। विराट कोहली के लगातार रनों की बारिश करने से लेकर रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी भारतीय खेमे में खुशी के टॉनिक का काम कर रहा है।

वर्ल्ड कप से पहले हाहाकार, टीम इंडिया में चोटों की मार

एक तरफ तो टीम इंडिया 2011 के बाद फिर से वनडे वर्ल्ड कप का सूखा खत्म करने के लिए पूरी तरह से तत्पर नजर आ रही है, लेकिन दूसरी तरफ भारतीय टीम के मिशन वर्ल्ड कप पर चोटिल खिलाड़ियों ने झटका देने का काम किया है। इस वक्त भारतीय टीम एक तरह से जख्मी खिलाड़ियों की फौज बन गई है, जिसमें आधे दर्जन से ज्यादा वर्ल्ड कप की टीम के मुख्य खिलाड़ियों में शुमार हैं, वो चोट से जूझ रहे हैं।

टीम इंडिया के 7 बड़े खिलाड़ी हो चुके हैं चोटिल

मैन इन ब्ल्यू ब्रिगेड में 1-2 नहीं बल्कि पूरे 7 बड़े खिलाड़ी चोटिल हैं, जिसने टीम मैनेजमेंट, कप्तान-कोच और बोर्ड के साथ ही फैंस की भी टेंशन बढ़ाने का काम किया है। इन चोटिल खिलाड़ियों में एक के बाद एक नाम जुड़ते ही जा रही हैं और इस कड़ी में कुल 7 मैच विनर खिलाड़ी शामिल हो गए हैं।

हार्दिक से लेकर सिराज, जडेजा और बुमराह का नाम भी शामिल

भारत के चोटिल खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या पहले से ही चोटिल चल रहे हैं, तो वहीं उनके साथ लिस्ट में धीरे-धीरे कुछ और खिलाड़ियों का भी नाम जुड़ रहा है। इसमें मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ी हैं। इसके बाद इंग्लैंड दौरे से पहले नीतिश कुमार रेड्डी भी इस सूची में शामिल हो गए।

टीम इंडिया का जैसे-जैसे इंग्लैंड का दौरा आगे बढ़ता रहा इस कड़ी में हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह के नाम भी शुमार हो गए। भारतीय टीम के ये सभी खिलाड़ी इस वक्त बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के नेशनल ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम करते हुए दिख रहे हैं। 

खराब फिटनेस का फील्डिंग पर गहरा असर

भारतीय टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस की समस्या ने टीम मैनेजमेंट को काफी टेंशन में डाल दिया है। क्योंकि इसी फिटनेस का असर टीम की फील्डिंग में भी नजर आता है, जहां काफी कैच छुटते हुए देखे जा रहे हैं, तो साथ ही खराब फील्डिंग से रन भी लीक हो रहे हैं।

 

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में