CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

4 टीमें जिन्होंने IPL में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से दी है मात

दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल में 4 टीमें 1 रन से पटखनी दे चुकी हैं। सबसे पहली बार ये कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स ने करके दिखाया था।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
David Miller and Kuldeep Yadav
David Miller and Kuldeep Yadav

क्रिकेट के खेल में 1 रन से हारना किसी भी टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होता। ये बिल्कुल वैसा ही होता है, जैसे निवाला मुंह तक तो पहुंचा, लेकिन स्वाद चखने को नहीं मिला। इंडियन प्रीमियर लीग में भी कई टीमों को 1 रन के करीबी अंतर से हारते हुए देखा गया है। इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सबसे पहले नंबर पर आती है। DC को चार बार 1 रन की वजह से हार नसीब हुई है। चलिए जानते हैं उन चारों टीमों के बारे में, जिन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन के अंतर से हराया है। 

4 टीमें जिन्होंने IPL में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया है

1. चेन्नई सुपर किंग्स (2015)

दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल में पहली बार 1 रन से चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था। आईपीएल 2015 का दूसरा मुकाबला CSK और DC के बीच हुआ था। इस मैच में चेन्नई ने पहले खेलकर 150/7 का स्कोर खड़ा किया था, इस दौरान ड्वेन स्मिथ ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 9 विकेट खोकर 149 रन ही बना पाई थी। CSK की तरफ से इस जीत के हीरो आशीष नेहरा रहे थे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए थे। 

2. गुजरात लायंस (2016)

IPL 2016 के 23वें मैच में गुजरात लायंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से हुई थी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मैच में गुजरात ने पहले बैटिंग करने के बाद 172/6 का स्कोर खड़ा किया था। जवाबी पारी में दिल्ली की टीम 5 विकेट खोकर 171 रन बना पाई थी और गुजरात को 1 रन से जीत मिली थी। इस मुकाबले में क्रिस मॉरिस ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया था। 

यह भी पढ़ें: Shubman Gill Fined: दिल्ली को हराने के बाद शुभमन गिल को मिली सजा, BCCI ने ठोका 12 लाख का जुर्माना

3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2021)

आरसीबी की टीम भी दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल में एक रन से हारने में कामयाब रही है। RCB ने ये कारनामा आईपीएल 2021 के 22वें मैच में करके दिखाया था। इस मैच में RCB ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा था। टारगेट का पीछा करते हुए ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 170/4 का स्कोर बना पाई थी। 

4. गुजरात टाइटंस (2026)

IPL 2026 का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस हुआ। इस मुकाबले में GT ने शुभमन गिल (70) की पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 210/4 का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर खेलने के बाद 209/8 का स्कोर बना पाई। DC को जीत के लिए अंतिम गेंदों पर मात्र 2 रनों की दरकार थी, लेकिन डेविड मिलर से वो नहीं बन पाए। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में