ताजा खबर

Shubman Gill Fined: दिल्ली को हराने के बाद शुभमन गिल को मिली सजा, BCCI ने ठोका 12 लाख का जुर्माना

GT के स्लो ओवर रेट की वजह से शुभमन गिल पर कड़ा एक्शन लिया गया है। उनके ऊपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

shubman gill
shubman gill

Shubman Gill Fined: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की जीत का खाता खुल गया है। GT ने बुधवार, 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC vs GT) के खिलाफ एक रन से करीबी जीत हासिल की थी। हालांकि, इस जीत के बाद शुभमन गिल को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, बीसीसीआई ने गुजरात के कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। 

शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना क्यों लगा?

गिल पर ये जुर्माना उनकी टीम के गेंदबाजों की वजह से लगा है, क्योंकि वे तय समय पर पूरे ओवर नहीं फेंक सके। स्लो ओवर रेट के चलते BCCI को GT के कप्तान के खिलाफ ये एक्शन लेना पड़ा है। गुजरात टाइटंस ने IPL की आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 का उल्लंघन किया है। चूंकि इस सीजन में गिल की टीम की यह पहली गलती थी, इसलिए उन पर जुर्माना लगाया गया है।

गुजरात की टीम अगर अगली बार अंचार संहिता का उल्लंघन करती है, तो गिल को जुर्माने के तौर पर 24 लाख रुपये देने होंगे। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीजन में दो बार ये सजा पा चुके हैं। वह जुर्माने के तौर पर 36 लाख रुपये BCCI को दे चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: 5 बल्लेबाज जिन्होंने टी20 में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के, जोस बटलर भी लिस्ट में शामिल

DC vs GT मैच में क्या हुआ?

अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले खेलने के बाद गिल की 70 रनों की पारी की मदद से 210/4 का स्कोर खड़ा किया था। जवाबी पारी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम आखिरी गेंद तक लड़ी, लेकिन पूरे ओवर खेलने के बाद 8 विकेट खोकर 209 रन तक ही पहुंच पाई। DC को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रन बनाने थे, लेकिन होम टीम 12 रन ही बना पाई और गुजरात ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस सीजन में ये गुजरात टाइटंस की पहली जीत रही।  

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 77 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में