ताजा खबर

5 बल्लेबाज जिन्होंने टी20 में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के, जोस बटलर भी लिस्ट में शामिल

बटलर टी20 फॉर्मेट में 600 लगाने वाले दुनिया के मात्र पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले ये कारनामा करने वाले सभी खिलाड़ी वेस्टइंडीज से हैं।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
chris gayle and jos buttler
chris gayle and jos buttler

Top 5 Batters with Most Sixes in T20 Cricket: मौजूदा समय में आईपीएल के 19वें सीजन का रोमांच जारी है, जिसमें भारत के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों को भी जलवा देखने को मिल रहा है। सीजन के लगभग हर मैच में खिलाड़ियों की तरफ से नए रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं।

आज टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले के दौरान जोस बटलर ने बेहद खास कीर्तिमान अपने नाम दर्ज कर लिया। दरअसल, बटलर टी20 फॉर्मेट में 600 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए हासिल की। बटलर से पहले ये कारनामा क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और निकोलस पूरन ने किया है। 

बटलर इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 600 छक्के जड़े हैं। इस आर्टिकल में हम उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जिक्र करेंगे, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

5 बल्लेबाज जिन्होंने T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं 

1. क्रिस गेल 

टी20 फॉर्मेट के जब भी सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की बात होती है, तो उसमें क्रिस गेल का नाम सबसे पहले लिया जाता है। टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड गेल के ही नाम पर दर्ज है। वो इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 में 1000 से ज्यादा छक्के ठोके हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज गेल ने 463 टी20 मुकाबले खेले हैं और 1056 गगनचुंबी छक्के लगाए हैं। इस दौरान गेल ने 14,562 रन बनाए हैं। 

2. किरोन पोलार्ड 

किरोन पोलार्ड इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं, जो अभी भी इस फॉर्मेट में सक्रिय हैं। पोलार्ड 1000 छक्कों के आंकड़े को पार करने के बेहद करीब हैं। दाएं हाथ का ऑलराउंडर टी20 में 982 छक्के लगा चुका है। पोलार्ड ने इतने छक्के लगाने के लिए 735 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14,482 रन बनाए हैं। 

3. आंद्रे रसेल 

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आंद्रे रसेल हैं। रसेल को भी ये फॉर्मेट काफी ज्यादा भाता है। दाएं हाथ का ये खूंखार ऑलराउंडर खड़े-खड़े छक्के लगाना पसंद करता है। रसेल ने 2010 में पहला टी20 मैच खेला था और अब तक 590 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 784 छक्के निकल चुके हैं। 

यह भी पढ़ें:5 बल्लेबाज जिन्होंने IPL में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के

4. निकोलस पूरन 

निकोलस पूरन इस लिस्ट में शामिल वेस्टइंडीज के चौथे खिलाड़ी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। पूरन ने टी20 में 445 मुकाबले खेलें हैं और 712 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 63 अर्धशतकों की मदद से 10,380 रन बनाए हैं। 

5. जोस बटलर 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने भी टी20 में 600 छक्के जड़ने की उपलब्धि हासिल कर ली है। बटलर को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 467 पारियां लगीं। इस फॉर्मेट में बटलर ने 8 शतक और 99 अर्धशतकों की मदद से 13,961 रन बनाए हैं। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में