CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

5 बल्लेबाज जिन्होंने IPL में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के

यशस्वी जायसवाल अब आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर संजू सैमसन का नाम शामिल है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Sanju Samson and Yashasvi Jaiswal
Sanju Samson and Yashasvi Jaiswal

Batters with Most Sixes for RR in IPL: यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। दरअसल, जायसवाल ने आईपीएल में 100 छक्के लगाने की अद्भुत उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। जायसवाल ये कीर्तिमान मंगलवार, 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान हासिल की, जिसमें जायसवाल ने 32 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए। इस दौरान उनकी पारी में 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई के ऊपर 27 रनों से जीत दर्ज की। 

जायसवाल अब आईपीएल में 100 छक्के लगाने वाले राजस्थान रॉयल्स के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा संजू सैमसन, जोस बटलर और शेन वॉटसन करके दिखा चुके हैं। इस आर्टिकल में हम राजस्थान रॉयल्स के उन 5 खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 

5 बल्लेबाज जिन्होंने IPL में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के 

5. रियान पराग 

राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान रियान पराग इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। रियान ने टूर्नामेंट में अपने करियर का आगाज इसी टीम की तरफ से खेलते हुए किया था और अब टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं। रियान ने 87 मैचों में 91 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 25.93 की औसत से 1608 रन बनाए हैं। 

4. यशस्वी जायसवाल 

बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल के आईपीएल करियर की शुरुआत 2020 में हुई थी। वह अब तक आईपीएल के 70 मुकाबले खेल चुके हैं और 100 सिक्स लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2336 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: RR vs MI: हार्दिक पांड्या भी हुए वैभव सूर्यवंशी के फैन, हार के बावजूद युवा खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे

3. शेन वॉटसन 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। वॉटसन ने आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रॉफी जीतने का स्वाद चखा था। उन्होंने इस टीम की तरफ से 78 मुकाबले खेलते हुए कुल 109 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान वॉटसन के बल्ले से 2372 रन निकले। 

2. जोस बटलर 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर 2018 से 2024 तक राजस्थान रॉयल्स की टीम का अहम हिस्सा रहे। इस फ्रेंचाइज़ी के लिए बटलर ने 83 मैच खेले और 41 से अधिक के औसत से 3055 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 18 अर्धशतकीय पारियां शामिल रहीं। इस दौरान बटलर के बल्ले से 135 छक्के देखने को मिले। 

1. संजू सैमसन 

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम दर्ज है, जो अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हो गए हैं। सैमसन ने 172 छक्के लगाए हैं। सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी टॉप पर हैं। उन्होंने 149 मैचों में 2 सेंचुरी और 23 अर्धशतकों की मदद से 4027 रन बनाए हैं। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में