ताजा खबर

40 दिन, तीन फॉर्मेट और टीम इंडिया का बड़ा मिशन! न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज को खत्म करने के बाद अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है। जहां भारत को कीवी टीम के खिलाफ 40 दिन में तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Team India tour of New Zealand 2026 Full Schedule
Team India tour of New Zealand 2026 Full Schedule

Team India tour of New Zealand 2026 Full Schedule: भारतीय टीम ने अपनी सरजमीं पर वेस्टइंडीज सीरीज को अंजाम तक पहुंचा दिया है। विंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के एक अहम दौरे पर जा रही है। 22 अक्टूबर से कीवी सरजमीं पर टीम इंडिया के 40 दिन के मिशन का आगाज होने वाला है। जिसके लिए टीम इंडिया अब रवाना होने वाली है।

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल 

न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम तीनों ही फॉर्मेट में अपना दमखम दिखाने के लिए मैदान में उतरेगी। जहां टी20 इंटरनेशनल सीरीज के साथ शुरुआत होगी और ये सफर वनडे सीरीज से टेस्ट सीरीज के साथ खत्म होगा। यहां भारतीय टीम को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं भारतीय टीम के 40 दिन के इस मिशन पर कैसा रहेगा तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज का शेड्यूल। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज का शेड्यूल 

न्यूजीलैंड और भारत के बीच 22 अक्टूबर से 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत होने वाली है। पहला मैच क्राइस्टचर्च में होगा और सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। 

 22 अक्टूबर - पहला टी20 (क्राइस्टचर्च)

24 अक्टूबर - दूसरा टी20 (क्राइस्टचर्च)

27 अक्टूबर - तीसरा टी20 (वेलिंगटन)

30 अक्टूबर - चौथा टी20 (ऑकलैंड)

1 नवंबर - पांचवां टी20 (हैमिल्टन)

यह भी पढ़े- IND vs WI टी20 सीरीज से वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से क्यों रखा दूर? कप्तान ने बताई अंदर की बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल 

टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद भारतीय टीम 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। इसकी शुरुआत ऑकलैंड में होगी। और ये सीरीज 15 नवंबर तक खेली जाएगी। 

4 नवंबर - पहला ODI (ऑकलैंड)

7 नवंबर - दूसरा ODI (वेलिंगटन)

10 नवंबर - तीसरा ODI (हैमिल्टन)

13 नवंबर - चौथा ODI (माउंट मौनगुआनी)

15 नवंबर - पांचवां ODI (माउंट मौनगुआनी)

 न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का शेड्यूल 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के होने के बाद 19 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में होगा, तो वहीं 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

19 नवंबर - 23 नवंबर - पहला टेस्ट (वेलिंगटन)

27 नवंबर - 1 दिसंबर - दूसरा टेस्ट (क्राइस्टचर्च)

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 482 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में