ताजा खबर

IND vs WI टी20 सीरीज से वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से क्यों रखा दूर? कप्तान ने बताई अंदर की बात

भारतीय क्रिकेट टीम के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में एक भी मौका नहीं मिल पाया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
India vs West Indies T20 Series Vaibhav Sooryavanshi
India vs West Indies T20 Series Vaibhav Sooryavanshi

India vs West Indies T20 Series Vaibhav Sooryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। दोनों ही टीमों के बीत सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ। इस सीरीज में 15 साल के युवा होनहार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को कुछ मौके मिलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन उन्हें 5 मैच में एक भी मौका नहीं मिल सका।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिल सका कोई मौका

वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया, लेकिन उन्हें इस सीरीज में एक भी मौका ना दिए जाने को लेकर कईं फैंस टीम मैनेजमेंट और कोच गौतम गंभीर के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर को टारगेट कर रहे हैं, लेकिन सीरीज की समाप्ति के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव को मौका ना दिए जाने के राज से पर्दा हटा दिया है।

सीरीज के बाद कप्तान अय्यर ने वैभव को मौका ना देने की बताई वजह

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को सीरीज में कोई अवसर ना मिलने को लेकर अपनी बात रखी और उन्होंने टीम मैनेजमेंट की प्लानिंग को लेकर सबकुछ बयां कर दिया है।

वैभव को पहले ही बता दिया था, मौका को करना होगा इंतजार- अय्यर

बेंगलुरू में खेले गए सीरीज के पांचवें मैच के रद्द होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि 

 "वैभव सूर्यवंशी के दृष्टिकोण से बात करें, तो पहले ही उनसे साफ बात हो गई थी कि उन्हें अपने मौके के लिए इंतजार करना होगा। हमें पता है कि उनके पास कितना शानदार टैलेंट है। हमें पता है कि वे क्या कर सकते हैं। हालांकि, जिसने पिछले कुछ सालों में लगातार इतना अच्छा किया है, वह हमेशा ही उस व्यक्ति से आगे होगा, जो अभी टीम में आया है।"

यह भी पढ़े-मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव! महेला जयवर्धने से अलग हुई फ्रेंचाइजी, सामने आई बड़ी खबर 

श्रेयस अय्यर ने कहा- हमारे पास हैं 2 अच्छे ओपनर्स

इसके बाद कप्तान अय्यर ने आगे वैभव को लेकर कहा, 

"जब भी वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा, तो वह लंबे समय तक खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट के बारे में यही बात है। हमें प्रतिस्पर्धा चाहिए। हमें ड्रेसिंग रूम में टैलेंट चाहिए। हालांकि, कई बार क्रिकेट इसी तरह से आगे बढ़ता है। भले ही कोई 15 वर्षीय हो या 30 वर्षीय, आपको अपने मौके का इंतजार करना होगा। मैं उन्हें यह बताता रहता हूं कि आपको मौका मिलेगा। आपको निरंतरता दिखानी होगी और कई बार इंतजार करना होगा। हमारे पास दो शानदार ओपनर्स हैं. हम वैभव के साथ यही बातें कर रहे हैं"

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 482 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में