CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

5 बल्लेबाज, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं सबसे ज्यादा अर्धशतक

विश्व क्रिकेट में टेस्ट फॉर्मेट में दिग्गज बल्लेबाजों की लंबी फेहरिस्त रही है। इस सूची में ऐसे कईं बल्लेबाज हैं जिनका नाम शतक से ज्यादा अर्धशतक बनाने के लिए चर्चित रहा है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Most fifties in career in Tests
Most fifties in career in Tests

Most fifties in career in Tests: टेस्ट क्रिकेट में शतक भले ही बल्लेबाज की महानता का सबसे बड़ा पैमाना माना जाता हो, लेकिन लगातार अर्धशतक बनाना भी किसी खिलाड़ी की असाधारण निरंतरता और लंबे करियर का सबूत है। टेस्ट क्रिकेट सिर्फ रन बनाने का खेल नहीं है, बल्कि यह धैर्य, तकनीक, मानसिक मजबूती और लंबे समय तक टिककर प्रदर्शन करने की परीक्षा है। इस फॉर्मेट में एक बल्लेबाज का बार-बार अर्धशतक तक पहुंचना बताता है कि उसने अलग-अलग दौर, परिस्थितियों और मुश्किल गेंदबाजों के सामने कितनी निरंतरता दिखाई है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज

कुछ बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने शतक से पहले रुककर भी अपनी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण पारियां खेलीं और अर्धशतकों का ऐसा आंकड़ा खड़ा किया, जो वर्षों तक चुनौती बना रहा। लेकिन अब इस खास रिकॉर्ड की तस्वीर फिर से बदलती नजर आ रही है। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं वो 5 बल्लेबाज जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड है और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को किस बल्लेबाज से खतरा है। 

#5. जैक्स कैलिस – 58

दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी की ऐसी निरंतरता दिखाई, जिसे आज भी याद किया जाता है। कैलिस ने 166 टेस्ट मैचों की 280 पारियों में 103 बार 50+ का स्कोर बनाया। उनके खाते में 45 शतक और 58 अर्धशतक रहे। यानी कैलिस ने सिर्फ गेंद से ही नहीं, बल्कि बल्ले से भी लंबे समय तक विपक्षी टीमों को परेशान किया। 13,289 टेस्ट रन और 55.37 की शानदार औसत उनके बल्लेबाजी कौशल को दर्शाती है।

यह भी पढ़े- चेतेश्वर पुजारा की Dream Test XI ने मचाई सनसनी! स्टार्क OUT, रूट-स्मिथ के साथ राहुल को भी मिली जगह

#4. रिकी पोंटिंग – 62

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी टेस्ट क्रिकेट में लगातार बड़े स्कोर बनाने की अपनी क्षमता साबित की। पोंटिंग ने 168 टेस्ट मैचों की 287 पारियों में 103 बार 50+ का आंकड़ा छुआ। उनके नाम 41 शतक और 62 फिफ्टी दर्ज हैं। 13,378 टेस्ट रन बनाने वाले पोंटिंग का सर्वोच्च स्कोर 257 रन रहा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ लंबी पारियां खेलने की क्षमता ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाजों की सूची में खास स्थान दिलाया।

#3. राहुल द्रविड़ – 63

भारत के 'द वॉल' राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में धैर्य और तकनीक का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है। द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों की 286 पारियों में 99 बार 50+ का स्कोर बनाया। इसमें 36 शतक और 63 पचासे शामिल हैं। उनके नाम 13,288 टेस्ट रन हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 270 रन रहा। खास बात यह है कि द्रविड़ के 50+ स्कोर में अर्धशतकों की तुलना में शतकों की संख्या काफी ज्यादा रही, जो बताती है कि एक बार क्रीज पर जमने के बाद वह बड़ी पारी में तब्दील करने के लिए कितने मशहूर थे।

#2. जो रूट – 68

इंग्लैंड के मौजूदा स्टार बल्लेबाज जो रूट ने भी टेस्ट क्रिकेट में निरंतरता की ऐसी मिसाल कायम की है, जो उन्हें सचिन के बेहद करीब ले जाती है। 167 टेस्ट मैचों की 305 पारियों में रूट ने 109 बार 50+ का स्कोर बनाया है। इनमें 41 शतक और 68 फिफ्टी शामिल हैं। खास बात यह है कि रूट के नाम अर्धशतकों की संख्या सचिन के बराबर यानी 68 है। हालांकि शतकों में सचिन से पीछे होने के बावजूद रूट लगातार इस सूची में ऊपर बढ़ रहे हैं और उनके करियर के जारी रहने की वजह से यह आंकड़ा और बड़ा हो सकता है।

#1. सचिन तेंदुलकर – 68

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की बात हो तो सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर आता है। भारत के इस महान बल्लेबाज ने 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में कुल 119 बार 50+ का आंकड़ा पार किया। इसमें उनके नाम 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल रहे। यानी सचिन ने अपने टेस्ट करियर में लगभग हर तीसरी पारी में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने की काबिलियत दिखाई। 15,921 टेस्ट रन और 248* का सर्वोच्च स्कोर उनके असाधारण निरंतरता की कहानी खुद बयां करता है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में