CSE
Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%M3560 NRK vs SS +1.92%Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%M3560 NRK vs SS +1.92%
ताजा खबर

5 बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज लगाए हैं 100 सिक्स

आईपीएल में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने का कारनामा आंद्रे रसेल ने किया है। वहीं, बतौर भारतीय बल्लेबाज इस लिस्ट में रजत पाटीदार पहले नंबर पर हैं।

Rajat Patidar and Chris Gayle
Rajat Patidar and Chris Gayle

5 Players with Fastest 100 Sixes in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग को हमेशा से चौकों और छक्कों का टूर्नामेंट माना गया है। टी20 क्रिकेट के इस दौर में बल्लेबाजों का अंदाज पूरी तरह बदल चुका है। पहले जहां बल्लेबाज क्रीज पर टिकने के लिए समय लेते थे, वहीं अब पहली ही गेंद से बाउंड्री पार भेजने की होड़ मची रहती है। आईपीएल इतिहास में कई बल्लेबाजों ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो कम से कम गेंदें खेलकर छक्कों का शतक पूरा कर लेते हैं।

इस खास लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने हाल ही में एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने क्रिस गेल और सुनील नरेन जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए आईपीएल में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 100 छक्के लगाने के मामले में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। आइए नजर डालते हैं उन टॉप-5 बल्लेबाजों पर जिन्होंने आईपीएल में सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए अपने 100 छक्के पूरे किए हैं।

5 बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 100 सिक्स लगाए हैं

1.आंद्रे रसेल (657 गेंदें) 

इस लिस्ट में पहले नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं। 'रसेल मसल' के नाम से मशहूर इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने आईपीएल में अपने पहले 100 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 657 गेंदें ली थीं। उनका यह रिकॉर्ड इतना खतरनाक है कि इसके आस-पास भी पहुंच पाना फिलहाल किसी बल्लेबाज के लिए नामुमकिन नजर आता है। रसेल जब भी क्रीज पर होते हैं, तो नेट रन रेट और मैच का रुख बदलना उनके लिए कुछ गेंदों का काम होता है।

2. निकोलस पूरन (884 गेंदें) 

दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व खूंखार बल्लेबाज निकोलस पूरन इस सूची में दूसरे पायदान पर हैं। पूरन ने आईपीएल में खेलते हुए केवल 884 गेंदों का सामना करके अपने 100 छक्के पूरे किए थे। पूरन स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ बेहद आसानी से लंबे हिट लगाने के लिए जाने जाते हैं। पूरन आईपीएल में 168 छक्के जड़ चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: T20 में घटेगा ब्रेक का समय, वनडे में मैदान पर उतरेंगे हेड कोच! जानिए ICC के ये नए नियम जो पूरी तरह बदल देंगे क्रिकेट

3. रजत पाटीदार (933 गेंदें) 

रजत पाटीदार आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 22 मई को SRH के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान हासिल की। पाटीदार ने  में दबाव के बीच बल्लेबाजी करते हुए जैसे ही अपनी पारी का इकलौता छक्का लगाया, उन्होंने आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। पाटीदार ने यह माइलस्टोन केवल 933 गेंदों में हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने आरसीबी के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल (943 गेंद) को पीछे छोड़ दिया। 

4. क्रिस गेल (943 गेंदें) 

टी20 क्रिकेट के शहंशाह कहे जाने वाले क्रिस गेल इस लिस्ट में अब तीसरे से चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। गेल ने अपने शुरुआती 100 आईपीएल छक्के लगाने के लिए 943 गेंदों का सामना किया था। हालांकि पारियों के हिसाब से देखा जाए तो गेल आज भी सबसे तेज हैं (सिर्फ 37 पारियों में 100 छक्के), लेकिन गेंदों के मामले में अब पाटीदार उनसे आगे निकल चुके हैं।

5. सुनील नरेन (950 गेंदें) 

केकेआर के मिस्ट्री ओपनर सुनील नरेन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर काबिज हैं। नरेन ने इस टूर्नामेंट में केवल 950 गेंदों में अपने 100 आईपीएल छक्के पूरे कर लिए थे। पावरप्ले का फायदा उठाना और पहली गेंद से आक्रामक शॉट खेलना नरेन की यूएसपी रही है। नरेन आईपीएल में 120 गगनचुंबी छक्के लगा चुके हैं। 

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में