CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

T20 में घटेगा ब्रेक का समय, वनडे में मैदान पर उतरेंगे हेड कोच! जानिए ICC के ये नए नियम जो पूरी तरह बदल देंगे क्रिकेट

टेस्ट में रेड बॉल की जगह पिंक बॉल का इस्तेमाल, वनडे में मैदान पर हेड कोच की एंट्री और T20 में ब्रेक का समय समेत कई नए नियम आईसीसी आने वाले समय में लागू कर सकती है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
ICC Headquarters
ICC Headquarters

ICC New Rules :इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट के नियमों में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। इसमें एक ही फॉर्मेट में अलग-अलग रंग की गेंदों का इस्तेमाल करने जैसा बड़ा फैसला भी शामिल है। नियमों में होने वाले इन बदलावों पर अभी बातचीत चल रही है और अगर 30 मई को अहमदाबाद में होने वाली आईसीसी बोर्ड की मीटिंग में इन्हें मंजूरी मिल जाती है, तो ये जल्द ही लागू हो सकते हैं।

ड्रिंक्स ब्रेक में मैदान पर आ सकेंगे हेड कोच

प्रस्तावित बदलावों में से एक यह है कि अब ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान टीम के हेड कोच को मैदान के अंदर जाने की इजाजत दी जा सकती है। यह नियम खास तौर पर वनडे क्रिकेट के लिए बनाया जा रहा है, क्योंकि अभी सिर्फ सब्सटिट्यूट खिलाड़ियों को ही ड्रिंक्स लेकर मैदान पर जाने की अनुमति होती है। मौजूदा नियम के मुताबिक, "मैदान पर ड्रिंक्स ले जाने वाले किसी भी खिलाड़ी को क्रिकेट की प्रॉपर ड्रेस में होना जरूरी है।"

यह भी पढ़ें: BCCI ने जारी किया घरेलू सीजन का पूरा शेड्यूल, I7 महीने में खेले जाएंगे इतने सारे मैच; वेन्यू और तारीख कर लें नोट

अब नए नियम के तहत, हेड कोच भी ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर जा सकेंगे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कोच को भी टीम की जर्सी पहननी होगी या नहीं। वनडे क्रिकेट में एक पारी के दौरान दो बार ड्रिंक्स ब्रेक मिलता है, जो एक घंटे 10 मिनट के अंतर पर होता है। टी20 क्रिकेट में हेड कोच को पहले से ही ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान रणनीति बनाने के लिए खिलाड़ियों से बात करने की इजाजत मिली हुई है।

टी20 में कम होगा ब्रेक का समय

आईसीसी टी20 मैचों में दो पारियों के बीच मिलने वाले ब्रेक के समय को घटाकर 15 मिनट करने की योजना भी बना रही है। अभी के नियम के मुताबिक दोनों पारियों के बीच 20 मिनट का समय मिलता है। नया नियम लागू होने के बाद, टीमों के पास दूसरी पारी की रणनीति बनाने और आराम करने के लिए 5 मिनट का समय कम हो जाएगा।

टेस्ट मैच में लाल गेंद की जगह पिंक बॉल का इस्तेमाल

सबसे बड़ा बदलाव पारंपरिक टेस्ट मैच के दौरान रेड बॉल की जगह पिंक बॉल के इस्तेमाल को लेकर हो सकता है। समझा जाता है कि अगर खराब मौसम की वजह से मैच रुकता है और फ्लड लाइट्स के नीचे मैच दोबारा शुरू करना पड़ता है, तो दोनों टीमों की सहमति से पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हालांकि, इस नियम को कैसे लागू किया जाएगा, इसकी पूरी जानकारी अभी साफ नहीं है। मैच के बीच में रेड बॉल से पिंक बॉल पर जाना कितना आसान या मुश्किल होगा, यह देखना दिलचस्प होगा। इस नियम में सबसे जरूरी बात 'दोनों टीमों की आपसी सहमति' है। अगर आईसीसी इस नियम को मंजूरी देती है, तो आगे इसकी पूरी डिटेल सामने आ जाएगी।

बता दें कि इन सभी बड़े बदलावों पर गुरुवार को आईसीसी चीफ एग्जीक्यूटिव कमेटी की ऑनलाइन मीटिंग में चर्चा हुई थी। इस खास मीटिंग में आईसीसी क्रिकेट कमेटी के हेड सौरव गांगुली भी शामिल थे।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में