CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

5 खिलाड़ी जो टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज से हो सकते हैं ड्रॉप, कई बड़े बदलाव की संभावना

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से मात मिली है। भारत के लिए इस सीरीज में कईं खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी निराश करने वाला रहा।

Players could be dropped from Team India's next ODI series
Players could be dropped from Team India's next ODI series

Players could be dropped from Team India's next ODI series:  भारतीय क्रिकेट टीम का यूके के दौरे का अंत एक और हार के साथ हुआ है। पिछले करीब दो दशक से वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी पावर हाउस के रूप में पहचान बनाने वाली टीम इंडिया के लिए यूरोप का ये दौरा कड़वी यादें बनकर रह गया, जहां आयरलैंड के खिलाफ अप्रत्याशित हार के बाद इंग्लैंड से पहले टी20 और फिर अब वनडे सीरीज में भी शिकस्त मिली है।

5 खिलाड़ी जिनका वनडे में ड्रॉप होना है तय 

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच लॉर्ड्स में खेला गया, जहां शुभमन गिल की सेना को एक बड़े रनचेज में 27 रन से हार मिली और इसके साथ ही सीरीज को भी 1-2 से गंवा दिया। इस हार के बहुत से साइड इफैक्ट होने वाले हैं, जहां अब भारत की अगली वनडे सीरीज में कईं बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

भारत को अब सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेलनी है। उस सीरीज में टीम इंडिया में एक बड़े बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। तो चलिए इस वनडे सीरीज की हार के बाद आपको बताते हैं वो 5 खिलाड़ी जो अगली वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर।

#1. ईशान किशन

झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद इसी साल वापसी की है। उन्होंने टी20 फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर वनडे का टिकट फिर से हासिल किया था, लेकिन इंग्लैंड के दौरे पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। किशन के बल्ले से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के 2 मैच में सिर्फ 15 रन निकल सके और अब उनके लिए वनडे में अपना स्थान बनाए रखना काफी मुश्किल है।

#2. अर्शदीप सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 इंटरनेशनल के सबसे सफलतम गेंदबाज अर्शदीप सिंह का शॉर्ट फॉर्मेट में जगह पूरी तरह से फिक्स है, लेकिन वनडे में उन्होंने अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। अर्शदीप सिंह ने 18 वनडे में 30 विकेट जरूर हासिल किए हैं, लेकिन उनकी इकॉनोमी सबसे बड़ा सिरदर्द रही है। अर्शदीप को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच में मौका मिला था, लेकिन वो बिना कोई विकेट लिए 72 रन लुटा गए। ऐसे में अर्शदीप सिंह की वनडे की जगह खतरे में मानी जा सकती है।

#3. शिवम दुबे

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नीतिश कुमार रेड्डी की जगह मौका मिला था। रेड्डी के चोटिल होने पर दुबे को मौका जरूर मिला, लेकिन उन्होंने पूरी तरह से निराश किया। वो ना तो बल्ले से कुछ कर पाए और ना ही गेंदबाजी से कोई खास कमाल किया। शिवम दुबे को भाग्य से वनडे टिकट तो मिला था, लेकिन उनके इस खेल के बाद अब माना जा सकता है कि उनके लिए इस फॉर्मेट में जगह नहीं बनती है।

#4. प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय क्रिकेट टीम में एक से एक प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज हैं, और इनमें से एक नाम प्रसिद्ध कृष्णा का भी रहा है। इस खिलाड़ी की काबिलियत पर कोई शक और सवाल नहीं है, लेकिन इनकी वनडे फॉर्मेट में गेंदबाजी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। कृष्णा कहने को तो 28 मैच में ही 50 विकेट हासिल कर चुके हैं, लेकिन उनकी इकॉनोमी ने बड़े सवाल खड़े किए हैं। इस गेंदबाज ने लगातार रन दिए हैं और माना जा सकता है कि टीम मैनेजमेंट फिर से मोहम्मद सिराज पर भरोसा जता सकता है।

 #5. प्रिंस यादव

आईपीएल में अपनी शानदार गेंदबाजी के बूते युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने टीम इंडिया का टिकट हासिल किया और अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कमाल की गेंदबाजी भी की, लेकिन वनडे में उन्हें जो जगह मिली, उसमें वो कुछ खास खरे नहीं उतर सके। वैसे तो प्रिंस यादव के पास एक लंबा करियर पड़ा है, लेकिन वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए इस युवा गेंदबाज के लिए अगली सीरीज में जगह बनाना आसान नहीं होगा।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में