ताजा खबर

5 खिलाड़ी जिन्होंने IPL में बतौर कप्तान लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें कौन है सबसे आगे?

श्रेयस अय्यर आईपीएल में कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे धोनी, कोहली और रोहित हैं।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
shreyas iyer and ms dhoni
shreyas iyer and ms dhoni

इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो टीम की कमान संभालने के साथ-साथ मैदान पर छक्कों की बरसात भी करते हैं। जब एक कप्तान खुद आगे बढ़कर लंबे-लंबे छक्के मारता है, तो पूरी टीम का जोश बढ़ जाता है। क्या आप जानते हैं कि IPL में बतौर कप्तान छक्के लगाने के मामले में सबसे आगे कौन है?

इस सवाल का जवाब है महेंद्र सिंह धोनी, जिनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। 44 वर्षीय धोनी अभी भी आईपीएल का हिस्सा बने हुए हैं। इस आर्टिकल में हम उन टॉप-5 खिलाड़ियों की बात करें, जिन्होंने आईपीएल में कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

5 खिलाड़ी जिन्होंने बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं 

5. डेविड वॉर्नर 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर काबिज हैं। वॉर्नर ने 2013 से 2023 तक कुल 83 मैचों में कप्तानी की और 109 छक्के ठोकने में कामयाब रहे. इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज वॉर्नर ने 45 से अधिक की औसत से 3356 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 32 अर्धशतक शामिल रहे. 

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

यह भी पढ़ें: 5 बल्लेबाज जिन्होंने IPL में डेब्यू मैच में खेली सबसे बड़ी पारी, कूपर कॉनली भी लिस्ट का हिस्सा

4. श्रेयस अय्यर 

श्रेयस अय्यर मौजूदा समय में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी अगुआई में टीम ने आईपीएल के पिछले सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था। IPL 2026 के चौथे मैच में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध अय्यर के बल्ले से दो छक्के निकले थे, जिनकी मदद से वह इस लिस्ट में चौथे पायदान पर काबिज हो गए हैं। अय्यर कप्तानी करते हुए आईपीएल में 111 छक्के लगा चुके हैं।

3. रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा आईपीएल के संयुक्त रूप से सबसे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस बार आईपीएल में चैंपियन बनी है। हिटमैन ने आईपीएल में कप्तानी करते हुए 158 मुकाबलों में 158 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 28.07 की औसत से 3986 रन बनाए, जिसमें 25 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। मौजूदा समय में भी रोहित मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं।

2. विराट कोहली 

RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने कभी भी ट्रॉफी नहीं जीती। बतौर कप्तान किंग कोहली ने आईपीएल में 143 मुकाबले खेले और 168 छक्के जमाने में कामयाब रहे। कोहली ने इस दौरान 4994 रन बनाए, जिसमें 5 सेंचुरी और 37 फिफ्टी शामिल हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी 

दुनिया की सबसे बड़ी लीग यानी आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी पहले पायदान पर मौजूद हैं। धोनी ने अपने आईपीएल करियर में CSK के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की भी कप्तानी की है। उन्होंने 235 मुकलबों में 233 छक्के लगाने में सफलता हासिल की। इस दौरान धोनी ने 4753 रन बनाए।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में