CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

5 बल्लेबाज जिन्होंने IPL में डेब्यू मैच में खेली सबसे बड़ी पारी, कूपर कॉनली भी लिस्ट का हिस्सा

कूपर कॉनली आईपीएल के डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी हैं, देखें टॉप 5 में कौन-कौन हैं शामिल?

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Cooper Conolly, Brendon McCullum and Sourav Ganguly
Cooper Conolly, Brendon McCullum and Sourav Ganguly

आईपीएल के 19वें सीजन का चौथा मैच मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, जिसमें श्रेयस अय्यर की अगुआई में PBKS ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस तरह पंजाब की टीम ने आईपीएल 2026 में जीत के साथ खाता खोल लिया। पंजाब की इस जीत में सबसे अहम भूमिका ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी कूपर कॉनली की रही, जिन्होंने 44 गेंदों पर 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए। इस शानदार पारी के लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच बने।  

कॉनली 25वें ऐसे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने आईपीएल में डेब्यू मैच में 50 प्लस स्कोर बनाया। वहीं, वो आईपीएल के डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में पांचवें नंबर पर आ गए हैं। इस आर्टिकल में हम उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने आईपीएल डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेली है। 

यह भी पढ़ें:IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, लिस्ट में 4 भारतीय भी शामिल

IPL के डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज 

5. कूपर कॉनली 

IPL 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था. कॉनली ने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित कर दिया। उन्होंने GT के विरुद्ध अर्धशतक जड़ते हुए 72* रन बनाए और टीम को 163 रन का टारगेट चेज करने में सफलता दिलाई। कॉनली की पारी में 5 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। 

4. काइल मेयर्स 

काइल मेयर्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में अपना पहला मैच 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध खेला था। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ खेलते हुए मेयर्स ने 38 गेंदों पर 2 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत LSG ने मैच को 50 रनों से जीता था। 

3. शॉन मार्श

शॉन मार्श ने अपना आईपीएल डेब्यू किंग्स XI पंजाब की तरफ से खेलते हुए 2008 में किया था। उन्होंने अपने पहले मैच में डेक्कन चार्जेस के खिलाफ 62 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए थे, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा था। मार्श की इस आतिशी पारी की मदद से पंजाब ने हैदराबाद की टीम को 7 विकेटों से रौंदा था। 

4. माइकल हसी 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी माइकल हसी दुनिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल के डेब्यू मैच में शतक जमाया है। ब्रेंडन मैकुलम इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. हसी ने आईपीएल के उद्घाटन सीजन के दूसरे मैच में किंग्स XI पंजाब के विरुद्ध 54 गेंदों पर 8 चौकों और 9 छक्कों की सहायता से 116* रन बनाए थे। उस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 33 रनों से जीता था। 

1. ब्रेंडन मैकुलम

आईपीएल के डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड टीम के मौजूदा हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम के नाम दर्ज है। उन्होंने IPL 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से इस मेगा लीग में डेब्यू किया था। RCB के खिलाफ मैदान पर उतरने के बाद मैकुलम ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए 73 गेंदों पर 158* रनों की धुआंधार पारी खेली थी, जिसमें 10 चौके और 13 छक्के शामिल थे। उस मैच को केकेआर ने 140 रनों से अपने नाम किया था। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में