ताजा खबर

IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, लिस्ट में 4 भारतीय भी शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जबकि भारतीय बल्लेबाजों में वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे हैं। जानिए IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
Top 10 Batters With Fastest Centuries in IPL History
Top 10 Batters With Fastest Centuries in IPL History

Top 10 Batters with the Fastest Hundreds in IPL: 2007 में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप ख़िताब जीता और फैंस को टूर्नामेंट काफी रास आया। इसकी लोकप्रियता को भुनाने के लिए अगले साल यानी 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई। इस लीग में दुनिया भर के बेस्ट खिलाड़ियों का जमावड़ा लगता है और हर सीजन रोमांच बढ़ता ही जाता है।

T20 फॉर्मेट में खेली जाने वाली इस लीग में भी बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। बात की जाए आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने की तो इसमें क्रिस गेल सबसे आगे हैं। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों का जिक्र किया जाए, तो वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे आगे है।

यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

इस आर्टिकल में हम आपको उन टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने IPL में सबसे तेज शतक (IPL me sbse tej shatak lgane wale top 10 batter) बनाया है। लिस्ट में 6 विदेशी और 4 भारतीय हैं। 

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

10. एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने IPL के शुरूआती कुछ सीजन में हिस्सा लिया और अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। इस दौरान गिलक्रिस्ट ने लीग के पहले ही सीजन में डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 42 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी, जो IPL इतिहास का 10वां सबसे तेज शतक है।  

9. विल जैक्स 

इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर विल जैक्स IPL में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में नौवें स्थान पर हैं। जैक्स ने 2024 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 41 गेंदों में शतक पूरा किया था। 

8. अभिषेक शर्मा 

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा का आतंक देखने को मिला था। मुकाबले में अभिषेक ने 40 गेंदों में शतक लगाया, जो IPL इतिहास का आठवां सबसे तेज हंड्रेड है। 

7. प्रियांश आर्या 

दिल्ली प्रीमियर लीग से IPL का टिकट पाने वाले बाएं हाथ के ओपनर प्रियांश आर्या ने डेब्यू सीजन में ही अपनी छाप छोड़ी और इस दौरान लीग के इतिहास का सातवां सबसे तेज शतक भी बनाया। 2025 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 39 गेंदों में शतक बनाकर प्रियांश ने यह कारनामा किया था। 

6. ट्रेविस हेड 

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड भी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उनके नाम भी IPL में कई कमाल की पारियां दर्ज हैं। इस दौरान 2024 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ SRH के लिए खेलते हुए हेड का तूफ़ान देखने को मिला था और उन्होंने 39 गेंदों में शतक पूरा किया था। 

5. डेविड मिलर 

IPL 2013 में डेविड मिलर ने किंग्स XI पंजाब को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के मुंह से एक रोमांचक जीत दिलाई थी। इस दौरान मिलर ने 38 गेंदों में शतक जड़ा था, जो IPL का पांचवां सबसे तेज हंड्रेड है। मिलर की पारी आज भी याद की जाती है। 

4. हेनरिक क्लासेन 

2025 के सीजन में SRH के हेनरिक क्लासेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से समा बांधते हुए महज 37 गेंदों में आईपीएल शतक जड़ दिया था। क्लासेन की यह पारी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आई थी। 

3. युसूफ पठान 

आईपीएल 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से युसूफ पठान ने कमाल की पारी खेली थी, जिसे आज भी याद किया जाता है। मुकाबले में पठान ने 37 गेंदों में शतक जड़ा था, जो उस समय इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी थी। हालांकि, बाद में उनका यह रिकॉर्ड टूट गया। 

2. वैभव सूर्यवंशी 

आईपीएल 2025 में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी का काफी हाइप था और उन्होंने पूरी तरह से अपनी प्रतिभा के साथ न्याय भी किया। सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 35 गेंदों में शतक जड़ दिया, जो आईपीएल में किसी भी भारतीय का सबसे तेज और ओवरऑल लिस्ट में दूसरा सबसे तेज हंड्रेड है। 

1. क्रिस गेल

IPL में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने 2013 के सीजन में RCB के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज 30 गेंदों में शतक जड़ दिया था। वहीं, इस मुकाबले में उन्होंने 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जो अभी भी सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। 

IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज (तालिकानुसार)

रैंक खिलाड़ी गेंद टीम विरोधी टीम साल
1 क्रिस गेल 30 आरसीबी पुणे वॉरियर्स 2013
2 वैभव सूर्यवंशी 35 राजस्थान रॉयल्स गुजरात टाइटंस 2025
3 यूसुफ पठान 37 राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस 2010
4 हेनरिक क्लासेन 37 सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता नाइट राइडर्स 2025
5 डेविड मिलर 38 किंग्स XI पंजाब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2013
6 ट्रेविस हेड 39 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2024
7 प्रियांश आर्या 39 पंजाब किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स 2025
8 अभिषेक शर्मा 40 सनराइजर्स हैदराबाद पंजाब किंग्स 2026
9 विल जैक्स 41 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई इंडियंस 2024
10 एडम गिलक्रिस्ट 42 डेक्कन चार्जर्स मुंबई इंडियंस 2008
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 293 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में