5 टीमें जिन्होंने खेले हैं सबसे ज्यादा T20 मैच, मुंबई इंडियंस ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान में उतरते ही 300 T20 मैच का आंकड़ा छू लिया। जानिए T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली 5 टीमें कौन-सी हैं।

5 teams that played the most T20 matches: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में उतरते ही Mumbai Indians ने खास तिहरा शतक पूरा कर लिया, जो टी20 क्रिकेट में 300 मैच खेलने का है। अभी तक पांच बार की चैंपियन टीम ने 299 मुकाबले खेले थे लेकिन अब KKR के खिलाफ मुकाबला उसका 300वां मैच है।
अभी तक टी20 में सिर्फ दो टीमों ने ही 300 या उससे ज्यादा मुकबले खेले थे और अब इसमें मुंबई इंडियंस का नाम भी शामिल हो गया है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एमआई को सबसे सफल टीमों में से एक माना जाता है और अब उसने एक और बड़ी उपलब्ध हासिल कर ली है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपको उन 5 टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले खेले हैं।
सबसे ज्यादा T20 मुकाबले खेलने वाली टॉप 5 टीमें
5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (287)

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसने 2025 का सीजन जीतकर 17 साल से ट्रॉफी ना जीत पाने के सूखे को खत्म किया। बेंगलुरु की टीम भले ही चैंपियन सिर्फ एक बार बनी हो लेकिन उसने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रखे हैं। टी20 इतिहास में RCB ने 2008 से लेकर अभी 287 मुकाबले खेले हैं और 140 जीते हैं, जबकि इतनी ही हार का भी सामना किया है। तीन मैच टाई रहे, जबकि चार का नतीजा नहीं निकला।
4. हैम्पशायर(296)
चौथे स्थान पर इंग्लैंड की क्रिकेट क्लब टीम हैम्पशायर है। इसका संबंध आईपीएल से नहीं रहा है लेकिन घरेलू स्तर पर खूब मुकाबले खेले हैं। इसी वजह से यह टीम सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले खेलने वाली टीमों की लिस्ट में चौथे स्थान पर है। हैम्पशायर ने 296 मैचों में 146 जीत हासिल की हैं और 129 हार का सामना किया है। आठ मुकाबले टाई रहे, जबकि 13 का कोई नतीजा नहीं निकला।
3. मुंबई इंडियंस (300*)
टी20 क्रिकेट में 300 मैचों का आंकड़ा हासिल करने वाली मुंबई इंडियंस तीसरी टीम बन गई है। इस टीम ने आईपीएल का टाइटल पांच बार जीता है। वहीं, दो बार चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 का टाइटल भी अपने नाम किया है। मुंबई की टीम के खाते में अभी 162 जीत और 131 हार हैं। वहीं, चार मैच टाई रहे हैं, जबकि दो बेनतीजा। अब देखना होगा कि 300वें मैच में MI को जीत मिलती है या हार।
2. समरसेट (303)
टी20 के सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाली टीमों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंग्लिश काउंटी क्लब समरसेट मौजूद है। समरसेट ने अभी तक 303 मुकाबले खेले हैं। और इस दौरान 166 जीत दर्ज की हैं, जबकि 125 हार झेली हैं। तीन मुकाबले टाई रहे और नौ का कोई नतीजा नहीं निकला है।
1. पाकिस्तान (303)

पाकिस्तान की टीम सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाली टीमों की लिस्ट में टॉप पर है। समरसेट की तरह पाकिस्तान ने भी 303 मुकाबले ही खेले हैं लेकिन जीत के मामले में पाक का पलड़ा भारी है, इसी वजह से उसे पहले स्थान पर रखा गया है। पाकिस्तान ने 176 जीत दर्ज की हैं और 115 में हार का सामना किया है। वहीं, चार मुकाबले टाई रहे हैं, जबकि नौ का कोई भी नतीजा नहीं निकला।
लेखक के बारे में
मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।




