CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

अभिषेक शर्मा के दोस्त की हुई बल्ले-बल्ले, दूसरी बार जीता बड़ा अवॉर्ड; दिग्गजों की खास लिस्ट में शामिल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के वार्षिक अवॉर्ड में अभिषेक शर्मा के साथ SRH के लिए ओपनिंग करने वाले ट्रैविस हेड की बल्ले-बल्ले रही और उन्होंने दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल अपने नाम किया।

Abhishek Sharma and Travis Head during IPL 2026 Match
Abhishek Sharma and Travis Head during IPL 2026 Match

Cricket Australia Awards: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार, 7 अगस्त को अपने वार्षिक अवॉर्ड्स का ऐलान किया। इस दौरान सबसे बड़ा सम्मान बाएं हाथ के ओपनर ट्रैविस हेड के नाम रहा, जो IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं और टीम इंडिया के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के काफी अच्छे दोस्त भी हैं। हेड ने अपने प्रदर्शन के दम एलन बॉर्डर मेडल जीता, जिसके लिए विकेटकीपर एलेक्स कैरी को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन ओपनिंग बल्लेबाज ने बाजी मार ली। 

वोटिंग में टेस्ट मैचों को ODI से दोगुना और T20I से तीन गुना ज्यादा महत्व दिया जाता है। मैके में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हेड की 142 रन की ODI पारी शायद निर्णायक साबित हुई। कुल मिलाकर, हेड ने 11 टेस्ट मैचों में 971 रन बनाए, जो दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कैरी से लगभग 200 रन ज्यादा थे।

एक वोट के अंतर से हेड ने कैरी को दी मात 

ऑस्ट्रेलिया के लिए लगभग पिछले एक साल में ट्रैविस हेड और एलेक्स कैरी दोनों का ही प्रदर्शन काफी शानदार रहा। इन दोनों ने टेस्ट में अपने बल्ले का जौहर दिखाया, वहीं कैरी ने बतौर विकेटकीपिंग में भी काफी अच्छा किया। इसी वजह से इनके बीच एलन बॉर्डर मेडल के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन एक वोट के अंतर से हेड ने लगातार दूसरी बार यह मेडल अपने नाम किया। 

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में ट्रैविस हेड ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की थी। हेड ने 87.36 के स्ट्राइक रेट से 629 रन बनाए, जिसमें तीन शतक शामिल थे। उन्होंने पर्थ में चोटिल उस्मान ख्वाजा के स्थान पर पारी की शुरुआत करते हुए 83 गेंदों पर 123 रन बनाए और इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर दिया। इसके बाद उन्होंने एडिलेड में 170 और सिडनी में 163 रन बनाए।

एक से ज्यादा बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले छठे खिलाड़ी 

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में एलन बॉर्डर मेडल को सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इसे एक से अधिक बार जीतने वाले अभी तक पांच खिलाड़ी थे। इनमें रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क और स्टीवन स्मिथ (चार बार), डेविड वॉर्नर (तीन बार) और शेन वॉटसन (दो बार) जैसे दिग्गज शामिल थे लेकिन अब हेड का नाम भी लिस्ट में जुड़ गया है।

2026 क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अवॉर्ड और उनके विजेताओं जानकारी 

अवॉर्ड विजेता
एलन बॉर्डर मेडल (सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर) ट्रैविस हेड
शेन वॉर्न पुरुष टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर मिचेल स्टार्क
पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर मिचेल मार्श
पुरुष टी20I प्लेयर ऑफ द ईयर टिम डेविड
बेलिंडा क्लार्क मेडल (सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर) एनाबेल सदरलैंड

यह भी पढ़ें: 25 साल के तेज गेंदबाज का चौंकाने वाला फैसला, संन्यास का किया ऐलान; सामने आई दिल तोड़ने वाली वजह

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में