CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

25 साल के तेज गेंदबाज का चौंकाने वाला फैसला, संन्यास का किया ऐलान; सामने आई दिल तोड़ने वाली वजह

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने महज 25 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। जानिए आखिर क्यों उन्हें इतनी कम उम्र में अपना करियर खत्म करने का मुश्किल फैसला लेना पड़ा।

John Tuner sudden retirement due to back injury problems
John Tuner sudden retirement due to back injury problems

John Turner Shocking Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने महज 25 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। लंबे समय से बैक इंजरी और बार-बार होने वाले स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे टर्नर ने आखिरकार क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया।

एक क्रिकेटर के लिए लगातार चोटिल होना सबसे बड़ी चुनौती होती है और कई बार यही उसके करियर पर विराम लगा देती है। टर्नर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां गंभीर चोटों ने उनके क्रिकेट करियर को समय से पहले खत्म कर दिया।

25 वर्षीय को आखिर क्यों लेना पड़ा संन्यास?

जॉन टर्नर ने साल 2024 में इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन पिछले काफी समय से वह टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि, उनके पास हैम्पशायर के साथ अभी दो साल का अनुबंध बाकी था। इसके बावजूद लगातार बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर और फिटनेस समस्याओं ने उन्हें बड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। जून 2025 के बाद वह एक भी प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेल सके और आखिरकार महज 25 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।

जॉन टर्नर ने संन्यास पर क्या कहा?

चार इंटरनेशनल मैच खेलने वाले जॉन टर्नर ने संन्यास को लेकर बयान में कहा, 

"हमेशा से ही मेरा पेशेवर और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना सपना रहा था, हैम्पशायर और इंग्लैंड के लिए ऐसा कर पाना बचपन के सपने के सच होने जैसा रहा। हालांकि, अब मैंने खेल से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है और यह सबसे मुश्किल फैसलों में से एक था। एक साल से स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बाहर रहना और मेरा इंजरी रिकॉर्ड, ने मुझे सोचने पर मजबूर किया। मैंने तय किया कि अपनी लाइफ में अगले चैलेंज को अपनाने का यही सही समय है।"

ऐसा रहा जॉन टर्नर का क्रिकेट करियर 

इस तेज गेंदबाज ने 2024 में इंग्लैंड के वेस्टइंडीज दौरे पर अपना वनडे और टी20 डेब्यू किया था। कुल 4 व्हाइट बॉल मैचों में जॉन टर्नर ने 3 विकेट चटकाए। वहीं, फर्स्ट क्लास में 10 मैचों में 25 विकेट झटके। टर्नर के नाम 19 लिस्ट ए में 37 विकेट रहे, जबकि 35 टी20 में 48 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। 

यह भी पढ़ें: IND vs PAK मैच का हुआ ऐलान, एशिया कप में 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर; जानें पूरा शेड्यूल

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में