CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

IND vs PAK मैच का हुआ ऐलान, एशिया कप में 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर; जानें पूरा शेड्यूल

ACC ने महिला एशिया कप 2026 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 28 अगस्त से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को दुबई में टक्कर होगी।

Women's Asia Cup 2026 IND vs PAK Match Date Announced
Women's Asia Cup 2026 IND vs PAK Match Date Announced

IND vs PAK Women's Asia Cup 2026: कई दिनों से महिला एशिया कप के शेड्यूल का इंतजार हो रहा था लेकिन अब आधिकारिक ऐलान हो गया है। गुरुवार, 6 अगस्त को ACC ने टूर्नामेंट के आगामी संस्करण का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया। इस बार एशिया कप की शुरुआत 28 अगस्त से होगी और अभी मैच दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम की टक्कर 5 सितंबर को देखने को मिलेगी।

भारत और पाकिस्तान को मिली एक ही ग्रुप में जगह, 5 सितंबर को होगी टक्कर 

महिला एशिया कप के आगामी संस्करण में ACC ने भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में जगह दी है। ये दोनों ग्रुप ए में शामिल हैं। वहीं, इनके ग्रुप में अन्य दो टीमें हांगकांग, चीन और थाईलैंड हैं।

एक ही ग्रुप में होने के कारण फैंस को कम से कम एक बार भारत और पाकिस्तान की टक्कर जरूर देखने को मिलेगी। दोनों टीमें शनिवार, 5 सितंबर को दुबई में एक-दूसरे का सामना करेंगी।  भारत की तरफ से हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की तरफ से फातिमा सना कप्तानी करती नजर आ सकती हैं। 

दुबई में एशिया कप का होगा आयोजन, 13 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल

महिला एशिया कप के पहले चार संस्करण वनडे फॉर्मेट में हुए थे लेकिन 2012 के बाद से सभी का टी20 फॉर्मेट में आयोजन हुआ है। इस बार टूर्नामेंट का टी20 फॉर्मेट में छठा संस्करण होगा। पहला मुकाबला हांगकांग चीन और थाईलैंड के बीच खेला जाएगा। ACC की घोषणा के मुताबिक सभी मैच दुबई में फ्लडलाइट्स के नीचे खेले जाएंगे।  

टूर्नामेंट के ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया शामिल है। हर ग्रुप में एक टीम का सामना अपने ग्रुप की तीन अन्य टीमों से होगा। इसके बाद, प्रत्येक ग्रुप से टॉप-2 टीमों को सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी। पहला सेमीफइनल 10 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को होगा। इसके बाद, 13 सितंबर को सेमीफाइनल 1 और सेमीफाइनल 2 की विजेता टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। 

महिला एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल 

तारीख चरण मुकाबला समय
28 अगस्त ग्रुप स्टेज थाईलैंड vs हांगकांग शाम 6:30 बजे
29 अगस्त ग्रुप स्टेज श्रीलंका vs यूएई शाम 6:30 बजे
30 अगस्त ग्रुप स्टेज भारत vs थाईलैंड शाम 6:30 बजे
31 अगस्त ग्रुप स्टेज बांग्लादेश vs इंडोनेशिया शाम 6:30 बजे
1 सितंबर ग्रुप स्टेज पाकिस्तान vs थाईलैंड शाम 6:30 बजे
2 सितंबर ग्रुप स्टेज श्रीलंका vs इंडोनेशिया शाम 6:30 बजे
3 सितंबर ग्रुप स्टेज भारत vs हांगकांग शाम 6:30 बजे
4 सितंबर ग्रुप स्टेज यूएई vs इंडोनेशिया शाम 6:30 बजे
5 सितंबर ग्रुप स्टेज भारत vs पाकिस्तान शाम 6:30 बजे
6 सितंबर ग्रुप स्टेज श्रीलंका vs बांग्लादेश शाम 6:30 बजे
7 सितंबर ग्रुप स्टेज पाकिस्तान vs हांगकांग शाम 6:30 बजे
8 सितंबर ग्रुप स्टेज बांग्लादेश vs यूएई शाम 6:30 बजे
10 सितंबर सेमीफाइनल 1 ग्रुप A की विजेता (A1) vs ग्रुप B की उपविजेता (B2) शाम 6:30 बजे
11 सितंबर सेमीफाइनल 2 ग्रुप B की विजेता (B1) vs ग्रुप A की उपविजेता (A2) शाम 6:30 बजे
13 सितंबर फाइनल सेमीफाइनल-1 की विजेता vs सेमीफाइनल-2 की विजेता शाम 6:30 बजे

यह भी पढ़ें: 4 भारतीय दिग्गज मैच विनर खिलाड़ी, जिनका अजीत अगरकर ने करियर किया बर्बाद

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में