अभिषेक के ‘ॐ नमः शिवाय’ सेलिब्रेशन का सच आया सामने, पिता राजकुमार ने खोला राज
अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में सिर्फ 30 गेंद में शतक जड़ा और इसके बाद बहुत ही खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया।

Secret of Abhishek Sharma's celebration: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने के बाद टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जिस अंदाज में जश्न मनाया, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शानदार सेंचुरी पूरी करने के बाद अभिषेक मैदान पर ‘ॐ नमः शिवाय’ की मुद्रा में बैठ गए।
रिकॉर्ड शतक के बाद अभिषेक शर्मा का ‘ॐ नमः शिवाय’ वाला सेलिब्रेशन
उस वक्त फैंस ने इसे उनके भगवान शिव के प्रति आस्था से जोड़कर देखा, लेकिन इस खास सेलिब्रेशन के पीछे की कहानी इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है। आखिर शतक के बाद अभिषेक ने इसी मुद्रा को क्यों चुना? अब उनके पिता राजकुमार शर्मा ने इस खास सेलिब्रेशन से जुड़ी वह कहानी बताई है। जिसमें एक बड़े राज से पर्दा उठा है।
‘ॐ नमः शिवाय’ के पीछे के राज से उनके पिता ने हटाया पर्दा
अभिषेक शर्मा ने शतक पूरा करने के बाद मैदान पर ध्यान की मुद्रा में बैठकर जश्न मनाया, लेकिन इस खास सेलिब्रेशन के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन की कहानी भी जुड़ी है। उनके पिता राजकुमार शर्मा ने बताया कि अभिषेक के अंदर क्रिकेट को लेकर इतना जुनून है कि प्रैक्टिस के अलावा उन्हें कुछ और दिखाई ही नहीं देता था। परिवार के बार-बार घर बुलाने के बावजूद वह प्रैक्टिस में लगे रहते थे और अपनी दिनचर्या में सुबह 4 बजे उठकर मेडिटेशन करना भी शामिल कर चुके हैं।
अभिषेक मेडिटेशन करते हैं और ये वहीं दिखाता है- राजकुमार शर्मा
अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने पीटीआई के साथ बात करते हुए इसे लेकर कहा कि
"अभिषेक मेडिटेशन करते हैं, सुबह 4 बजे उठकर मेडिटेशन करते हैं। यह उनकी अच्छी आदत है और माइंड एकदम सेट है। मैं बहुत खुश हूं और भगवान का धन्यवाद करता हूं। क्रिकेट का ग्राउंड एक गुरुद्वारे की तरह है, जो इसको पूजता है, उसको हमेशा फल मिलता है।"
यह भी पढ़े- फुल मेंबर देशों के 5 सबसे तेज T20I शतकवीर, लिस्ट में एक ही बल्लेबाज का नाम 2 बार
अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंद में ठोका तूफानी शतक
इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुल मेंबर्स देशों में सबसे तेज शतक ठोका। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 30 गेंद में शतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 34 गेंद में 11 चौके और 9 छक्कों से 300 से भी ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए। इस मुकाबले को भारत ने 127 रन से अपने नाम कर सीरीज को 3-0 से क्लिन स्वीप किया।