CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%
ताजा खबर

फुल मेंबर देशों के 5 सबसे तेज T20I शतकवीर, लिस्ट में एक ही बल्लेबाज का नाम 2 बार

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में खूब शतक लगे हैं, जिसमें कुछ बल्लेबाजों ने गिनती की गेंदों में सैकड़ा ठोका है। इस फॉर्मेट में फुल मेंबर्स देशों की लिस्ट में टॉप-5 सबसे तेज शतक में एक ही बल्लेबाज का नाम 2 बार है।

Fastest Centuries in T20 Internationals
Fastest Centuries in T20 Internationals

Fastest Centuries in T20 Internationals (Full-Member Nations): टी20 क्रिकेट में शतक लगाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन जब कोई बल्लेबाज महज कुछ गेंदों में सेंचुरी पूरी कर दे, तो यह पारी रिकॉर्ड बुक में हमेशा के लिए दर्ज हो जाती है। फुल मेंबर देशों के बीच मेंस के T20 इंटरनेशनल में भी कुछ बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ऐसे कीर्तिमान बनाए हैं, जिन्हें जानकर क्रिकेट फैंस हैरान रह जाएंगे।

खास बात यह है कि इस टॉप-5 लिस्ट में एक बल्लेबाज का नाम दो बार शामिल है, जबकि दो खिलाड़ियों ने 35 गेंदों में शतक जड़कर खास मुकाम हासिल किया है। आइए जानते हैं टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले फुल टाइम मेंबर्स देशों के टॉप-5 बल्लेबाज

#1. अभिषेक शर्मा — 30 गेंदों में शतक

भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फुल मेंबर देशों के बीच पुरुषों के T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ साल 2026 में महज 30 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। अभिषेक की इस पारी ने उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज गति से रन बनाने की क्षमता का शानदार उदाहरण पेश किया। इस रिकॉर्ड के साथ वह इस खास सूची में पहले स्थान पर हैं।

#2. फिन एलन — 33 गेंदों में शतक

न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज फिन एलन इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में T20 इंटरनेशनल सेंचुरी पूरी की। एलन अपनी आक्रामक शैली और पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस तूफानी पारी ने उन्हें फुल मेंबर देशों के सबसे तेज T20I शतकवीरों की सूची में खास जगह दिलाई।

#3. डेविड मिलर — 35 गेंदों में शतक

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने साल 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली थी। मिलर ने इस मुकाबले में महज 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था। उनकी इस पारी में पावर हिटिंग और आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वह फुल मेंबर देशों के बीच सबसे तेज T20I सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़े- IND vs AFG: अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए T20I में जड़ा सबसे तेज शतक, 30 गेंदों में सेंचुरी ठोक रोहित शर्मा का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

#4. रोहित शर्मा — 35 गेंदों में शतक

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इस खास सूची में शामिल हैं। उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए T20 इंटरनेशनल मुकाबले में 35 गेंदों में शतक लगाया था। रोहित की इस पारी में चौकों और छक्कों की जबरदस्त बरसात देखने को मिली थी। डेविड मिलर के साथ संयुक्त रूप से 35 गेंदों में शतक लगाने वाले रोहित इस सूची में चौथे स्थान पर दर्ज हैं।

#5. अभिषेक शर्मा — 37 गेंदों में शतक

अभिषेक शर्मा इस टॉप-5 सूची में दूसरी बार नजर आते हैं। उन्होंने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 37 गेंदों में T20 इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ी थी। यह पारी उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का एक और उदाहरण थी। 30 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड के अलावा 37 गेंदों में सेंचुरी लगाने के कारण भी अभिषेक ने इस सूची में अपनी जगह बनाई है। इस तरह वह फुल मेंबर देशों के बीच सबसे तेज T20I शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में दो शानदार पारियों के साथ शामिल हैं।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 333 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में