CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

भारत से 3-0 से हारी टीम ने वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई, अगले साल मचाएगी धमाल

भारत से जून में 3-0 से हारने वाली अफगानिस्तान की टीम ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में हराकर 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जीत में राशिद खान और रहमानुल्लाह गुरबाज का बड़ा योगदान रहा।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Afghanistan confimed direct qualification for 2027 ODI World CUp
Afghanistan confimed direct qualification for 2027 ODI World CUp

Afghanistan qualified for ODI World Cup: अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। खास बात ये है कि इसी साल जून में भारत ने अफगानिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हराया था। अब इस हार के कुछ ही समय बाद अफगानिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।

आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में अफगानिस्तान का प्रदर्शन अच्छा रहा है। बेलफास्ट में सोमवार को खेले गए तीसरे वनडे में भी टीम ने आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया और पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली, साथ ही चौथी बार वनडे वर्ल्ड कप में अपना स्थान भी पक्का कर लिया। 

आयरलैंड की बल्लेबाजी रही खराब, बनाए 206 रन

मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी की। टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और लगातार विकेट गिरते रहे। कैड कारमाइकल ने 32 रन बनाए, जबकि गेविन होई ने 36 रनों की पारी खेली। जेई मूंद्रा ने भी 31 रन का योगदान दिया।

आयरलैंड की पूरी टीम 46.3 ओवर में 206 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और एएम गजनफर ने 3-3 विकेट लिए। यामिन अहमदजई को 2 विकेट मिले।

गुरबाज ने जमाया अर्धशतक, फिर लड़खड़ाई पारी 

207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को रहमानुल्लाह गुरबाज ने अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 77 गेंदों पर 71 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 5 छक्के निकले। गुरबाज के आउट होने के बाद अफगानिस्तान ने कुछ जल्दी विकेट गंवा दिए।

 176 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम के 7 विकेट गिर चुके थे और आयरलैंड की टीम मैच में वापस आती दिख रही थी लेकिन यहां राशिद खान ने पूरा खेल बदल दिया।

राशिद खान ने अफगानिस्तान को दिलाई जीत

राशिद खान ने मुश्किल समय में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए। दूसरी तरफ यामिन अहमदजई ने उनका साथ दिया और दोनों ने मिलकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया।

अफगानिस्तान ने 44.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 207 रन बना लिए और मैच 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। राशिद ने गेंदबाजी में भी कमाल किया था। उन्होंने 10 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट लिए। बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत से 3-0 से मिली थी हार

अफगानिस्तान के लिए वर्ल्ड कप में जगह बनाना इसलिए भी खास है क्योंकि जून में उसे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था। भारत ने तीनों मैच जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी।अब अफगानिस्तान ने उस हार के बाद अच्छी वापसी की है।

नए कप्तान रहमत शाह की अगुआई में टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भी अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। अफगानिस्तान के पास राशिद खान जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जबकि उसकी स्पिन गेंदबाजी हमेशा से ही विरोधी टीमों के लिए परेशानी का कारण रही है।

अब देखना होगा कि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान का प्रदर्शन कैसा रहता है। टीम पहले भी बड़े टूर्नामेंट में कई मजबूत टीमों को परेशान कर चुकी है और 2027 में भी उससे कुछ बड़े उलटफेर की उम्मीद रहेगी।

यह भी पढ़ें: IND vs SL: सरफराज खान की वापसी से इस खिलाड़ी की बढ़ी मुश्किलें, गॉल टेस्ट में नहीं मिलेगा मौका?

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में